By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
February 5, 2026
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: स्वाति मालीवाल के तीखे बोल…विभव को कहा केजरीवाल का लाड़ला गुंडा!
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 11 22 at 12.56.47 PM -
Politics

स्वाति मालीवाल के तीखे बोल…विभव को कहा केजरीवाल का लाड़ला गुंडा!

पहले कैलाश का जाना और अब विभव के प्रमोशन की ख़बरें आने से केजरीवाल का नेतृत्व सवालों के घेरे मे है।

Last updated: नवम्बर 22, 2024 2:14 अपराह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

दिल्ली और पंजाब मे इस समय आम आदमी पार्टी की सरकार है। लेकिन अन्य राज्यों मे विस्तार करने वाले उनके इरादों की गाड़ी की स्पीड ने ब्रेक सा लग गया है। दिल्ली मे जल्द ही चुनाव है। वहीं पंजाब मे कुछ समय बाद चुनाव की स्थिति आयेगी। हालांकि इस बात को खुद ‘आप’ पार्टी भी नहीं नकार सकती की पहले से उनकी स्थिति कमजोर हुई है।

चाहे यमुना के उपर झाग हो या पंजाब मे पराली का धुंआ, दिल्ली और पंजाब के लोग इस समय प्रदूषण से जुझ रहें हैं। वहाँ की सरकारों का ऊलजलूल नियमों की आड़ मे निकल जाने वाला हथकंडा भी अब काम नहीं आ रहा है।

बीते समय में दिल्ली सरकार मे शामिल AAP के कई नेताओं ने दल बदल लिया, जिसमें सबसे बड़ा नाम वहां के परिवहन और कई अहम मंत्रालयों को सम्भालने वाले कैलाश गहलोत का रहा था। उन्होंने ना सिर्फ मंत्री पद और आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया बल्कि तुरंत ही बीजेपी मे शामिल भी हो गए। उन्हें केजरीवाल का करीबी माना जाता था। वैसे अरविंद केजरीवाल का उनके करीबियों से अलगाव वाले किस्सों की लिस्ट अब बहुत लंबी हो चुकी है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिपोर्टर ने इसी विषय पर केजरीवाल से सवाल किया तो उन्होंने तुरंत अपने माइक को अपने पास में बैठे दुर्गेश पाठक की तरफ मोड़ दिया। स्वाति मालिवाल के साथ हिंसा वाले मामले मे भी उनका रिएक्शन कुछ इसी तरह का था। स्वाति मालिवाल के साथ केजरीवाल और ‘AAP’ का सलूक कैसा था वो तो जगजाहिर है।

स्वाति मालिवाल के मामले में मुख्य विलेन माने जा रहे विभव कुमार को लेकर इन दिनों पंजाब की राजनीति भी गरमाई हुई है। चर्चा है कि केजरीवाल ने विभव कुमार को पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुख्य सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया है।

पंजाब में भगवंत मान की सरकार की लोकप्रियता कम हो रही है। ऐसे में बिभव कुमार को पंजाब की कमान सौंपी गई है। हालांकि उनकी नियुक्ति को लेकर पंजाब सरकार की ओर से अब तक कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उनकी नियुक्ति की चर्चा को लेकर ही बवाल मच गया है।

राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल ने उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर सवाल उठाते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि मुझे मारने पीटने के लिए केजरीवाल जी ने अपने लाडले गुंडे बिभव कुमार को बड़े बड़े ईनाम दिये हैं। उन्होंने दो पॉइंट्स मे लिखा –

  1. पंजाब मुख्यमंत्री के Chief Advisor का बेशक़ीमती पद जो की राज्य का सबसे बड़ा प्रशासनिक पद है। पंजाब पुलिस का DGP, सरकार का Chief Secretary अब गुंडे को रिपोर्ट कर रहे हैं। पंजाब के प्रतिभाशाली युवा देश छोड़कर जा रहे हैं और यहाँ गुंडों को लाखों रुपये की तनख़्वाह, गाड़ियाँ-बंगले और नौकर चाकर दिये गये हैं।
  2. हमारे वरिष्ठ सांसद ND Gupta जी को उनके सांसद कोटे के बंगले 10, Ferozshah Road से निकालकर इस गुंडे को उनके घर में बसाया गया है। इस उम्र में उनसे उनका घर छीना गया। ये गुंडा इस घर में गैरकानूनी ढंग से रह रहा है।

उन्होंने आगे लिखा कि, जिस आदमी को सुप्रीम कोर्ट तक ने गुंडा कहा, उसको बेल की शर्तों का उल्लंघन करते हुए क्यों केजरीवाल जी द्वारा इतना बढ़ावा दिया जा रहा है। सोचिए कितने राज छुपे होंगे इस आदमी के पास। मैं भगवंत मान जी से पूछना चाहती हूं क अगर गुंडे पंजाब सरकार चलायेंगे, तो पंजाब की महिलायें कैसे सुरक्षित रहेंगी? आपके भी घर पर बहन बेटी हैं। एक मुख्यमंत्री को अपने आपको इस प्रकार रबर स्टाम्प नहीं बनने देना चाहिए!

पहले प्रदूषण को लेकर घेराव फिर कैलाश का जाना और अब विवादित विभव की ख़बरें आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव मे चुनौतियां तो बढ़ाएगा ही साथ ही केजरीवाल का नेतृत्व और विश्वसनीयता एक बार फिर सवालों के घेरे मे भी आ चुकी है।

You Might Also Like

यदि कविता न होती?

ट्रंप बंद करेंगे Department of Education…इससे क्या बदलाव होंगे?

गेर में जमकर उमड़ा इंदौरियों का उल्लास

वो पुराने दिन : विद्रोह से जलता तिब्बत और भारत-चीन का संघर्ष

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

TAGGED: Aam Aadmi Party, aap, Arvind Kejriwal, delhi elections, divisive politics, political controversy, punjab politics, Swati Maliwal, swati maliwal case, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

1200 675 21200146 805 21200146 1712835060622 -
India

चुनाव से पहले झारखंड में 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण!

2 वर्ष पहले

इंदौर में चुनाव के बाद कांग्रेस नेता के घर पर पथराव

बृजभूषण सिंह मामले में न्यायाधीश ने कही दिल की बात

खंडवा में अवैध रूप से बने गैस गोदाम में लगी आग, एक एक कर 40 सिलेंडर हुए ब्लास्ट

Israel और Hamas युद्ध के कारण America में 6 साल के बच्चे की गई जान

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.34.50 PM -
Fourth Special

होली के बाद अब रंगपंचमी पर होगी रंगों की बौछार

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 4.02.02 PM -
India

औरंगज़ेब विवाद ने भड़का दी नागपुर में हिंसा!

11 महीना पहले
rowlatt act cultural india 3 -
Fourth Special

वही दिन, वही दस्तां : आज लगा था बेड़ियों में बांधने वाला Rowlatt Act जिसने भड़काई क्रांति की चिंगारी !

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.06.18 PM -
World

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

11 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?