By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
February 5, 2026
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: सांसद संजय सिंह की रिहाई पर उठ रहे कई तरह के सवाल!
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
sanjay singh 1 -
Politics

सांसद संजय सिंह की रिहाई पर उठ रहे कई तरह के सवाल!

आखिर ED ने सांसद संजय सिंह की जमानत का विरोध क्यों नहीं किया?

Last updated: अप्रैल 3, 2024 2:44 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। संजय सिंह पर दिल्ली शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप था। ED ने शराब घोटाले के मामले में संजय सिंह के खिलाफ धन शोधन विरोधी कानून (PMLA) के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और तभी से वह दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद थे।

सांसद संजय सिंह कि रिहाई पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि, आखिर सुप्रीम कोर्ट ने किस आधार पर ‘आप’ नेता को बेल दी है? संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर सवाल उठने लगे हैं कि, आखिर ED ने जमानत का विरोध क्यों नहीं किया? आप नेताओं का इसमें कहना है कि, ED ने फर्जी मामले में आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया है। लेकिन उन पर जो आरोप लगे थे उसमें अभी तक मनी ट्रेल साबित नहीं हो सका है। ऐसे में अब उन्हें जेल में रखने की कोई वजह नहीं है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, हम संजय सिंह के वकील की अपील स्वीकार करते हैं और उन्हें जमानत पर रिहा करने का निर्देश देते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की भी अनुमति दी है। जस्टिस खन्ना ने अपने आदेश में कहा कि, जब तक मुकदमे का निपटारा नहीं हो जाता तब तक संजय सिंह बाहर रहकर राजनीतिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। इसका मतलब है कि, अब मुकदमे की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अगर संजय सिंह को दोषी ठहराया, तभी उनकी गिरफ्तारी होगी वरना नहीं।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से संजय सिंह को जमानत मिलने का ऑर्डर पहले ट्रायल कोर्ट जाएगा। इसके बाद ट्रायल कोर्ट की ओर से जमानत का ऑर्डर तिहाड़ जेल भेजा जाएगा। इस पूरी प्रकिया को पूरा होने के बाद ही संजय सिंह 3 अप्रैल 2024 यानी कल ही जेल से बाहर आ सकेंगे। हालांकि, संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा चलता रहेगा।

आखिर ED ने क्यों नहीं किया जमानत याचिका का विरोध?

ऐसे में‌ कई सवाल पैदा हो रहे हैं आखिर क्या वजह है जो ED ने संजय सिंह कि जमानत याचिका का विरोध नहीं किया। जब संजय सिंह की जमानत पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ED से पूछा कि 6 महीने से जेल में बंद संजय सिंह को आगे जेल में क्यों रखना चाहिए? तो ED के पास इसका जवाब नहीं था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, दिनेश अरोड़ा ने पहले 9 बयानों में संजय सिंह का नाम नहीं लिया था। इस मामले की सच्चाई यह है कि, कोई पैसा बरामद नहीं हुआ है।

इन पांच शर्तों पर संजय सिंह को दी गई जमानत 
  1. संजय सिंह की जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पांच शर्तें रखी है, सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि, वह दिल्ली-एनसीआर छोड़कर कही नहीं जाएंगे। अगर कभी उन्हें दिल्ली-एनसीआर छोड़कर जाना पड़े तो इसकी जानकारी उन्हें प्रशासन को देनी होगी। इसके साथ ही वह अपनी लोकेशन शेयरिंग भी ऑन रखेगें और उसे जांच आधीकारी आईओ ( IO) को शेयर करेंगे।
  2. संजय सिंह को अपना पासपोर्ट कोर्ट में जमा करना होगा।
  3. जमानत के बाद दिल्ली शराब घोटाले मामले में अपनी भूमिका को लेकर मीडिया में या फिर सार्वजनिक कार्यक्रमों पर किसी तरह की चर्चा नहीं करेंगे।
  4. जमानत की सबसे अहम शर्त यह है कि, संजय सिंह अपने सबूतों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करेंगे।
  5. संजय सिंह को इस मामले की जांच में सहयोग करने को कहा है। इसके लिए कोर्ट ने कहा है कि, वह जांच अधिकारी को अपना मोबाइल नंबर दे। स्वाति मालीवाल ने संजय सिंह की जमानत पर जाहिर की खुशी

वहीं, आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने संजय सिंह को जमानत मिलने पर खुशी जाहिर की है। स्वाति मालीवाल ने लिखा है कि, ”शेर ज़्यादा दिन क़ैद नहीं किए जा सकते हैं!”

You Might Also Like

यदि कविता न होती?

ट्रंप बंद करेंगे Department of Education…इससे क्या बदलाव होंगे?

गेर में जमकर उमड़ा इंदौरियों का उल्लास

वो पुराने दिन : विद्रोह से जलता तिब्बत और भारत-चीन का संघर्ष

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

TAGGED: Aam Aadmi Party, aap, delhi, ed, Liquor scam case, Sanjay Singh, Sansad Sanjay Singh, Supreme Court, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

मैच बांग्लादेश ने… सीरिज अफगानिस्तान ने जीती

3 वर्ष पहले

भारत की शानदार जीत में गिल, अय्यर और पटेल छाए!

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा ‘भारत रत्न’ !

दिल्ली में यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ा

गर्मियों के समय नाश्ते में खाएं पानी से भरपूर ये 2 फल

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.34.50 PM -
Fourth Special

होली के बाद अब रंगपंचमी पर होगी रंगों की बौछार

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 4.02.02 PM -
India

औरंगज़ेब विवाद ने भड़का दी नागपुर में हिंसा!

11 महीना पहले
rowlatt act cultural india 3 -
Fourth Special

वही दिन, वही दस्तां : आज लगा था बेड़ियों में बांधने वाला Rowlatt Act जिसने भड़काई क्रांति की चिंगारी !

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.06.18 PM -
World

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

11 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?