By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
February 5, 2026
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: रांची में बर्ड फ्लू का फिर से मंडराया खतरा, मारे गए 2000 से अधिक पक्षी
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 12 -
India

रांची में बर्ड फ्लू का फिर से मंडराया खतरा, मारे गए 2000 से अधिक पक्षी

कृषि विज्ञान केंद्र’ में 770 बत्तखों समेत 920 पक्षियों को मार दिया गया है।

Last updated: मई 22, 2024 6:49 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

झारखंड की राजधानी रांची में एक महीने के अंदर दूसरी बार बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है। रांची के मोराबादी में राम कृष्ण आश्रम द्वारा संचालित पोल्ट्री फॉर्म ‘दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र’ में 770 बत्तखों समेत 920 पक्षियों को मार दिया गया है। साथ ही कुल 4,300 अंडों को भी नष्ट कर किया गया है। जिसके बाद सरकार ने अलर्ट जारी किया है।

इस इलाके में मुर्गे-मुर्गियों, पक्षियों और अंडों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। मोराबादी इलाके में रामकृष्ण मिशन की ओर से “दिव्यायन” नामक परिसर में बड़े पैमाने पर पोल्ट्री उत्पादन होता है। यहां 15 मई को पक्षियों की मौत के बाद उनके सैंपल की जांच के लिए भोपाल स्थित “नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटीज एनिमल डिजिज” को भेजे गए थे। जहां 20 मई को आई रिपोर्ट में एविएन इन्फ्लूएंजा ए वायरस के एक प्रकार H5N1 बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

अप्रैल में भी बर्ड फ्लू का केस आया था सामने 

रांची में अप्रैल महीने में भी बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि विभागीय अधिकारियों ने की थी। उस समय रांची के होटवार इलाके स्थित पशुपालन विभाग के क्षेत्रीय पोल्ट्री फार्म की मुर्गियों के सैंपल की भोपाल स्थित सरकारी प्रयोगशाला में जांच कराने के बाद यह मामला सामने आया था।

क्या है बर्ड फ्लू ?

बर्ड फ्लू या एवियन इन्फ्लूएंजा या H5N1 एक ऐसी बीमारी है जो मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करती है, यह बीमारी टाइप A इन्फ्लूएंजा वायरस की वजह से फैलती है। यह ज्यादातर पक्षियों के लिए घातक होती है। हालांकि, यह बीमारी इंसानों को भी प्रभावित कर सकती है। वैसे यह वयरस तब फैलता है जब कोई व्यक्ति किसी संक्रमित पक्षी के संपर्क में आता है। देखा जाए तो यह वयरस आमतौर पर जंगली पक्षियों के जरिए पालतू पक्षियों में फैलता है। इंसानों में इसके मामले कम ही आते हैं। इसलिए जरूरी है कि, संक्रमित पक्षियों (मृत या जीवित) को न छुआ जाए।

क्या हैं बर्ड फ्लू के लक्षण?

यह आमतौर पर बीमार पक्षी के संपर्क में आने से फैलता है। इस बीमारी में सर्दी, जुकाम, खांसी, सांस फूलना, मांसपेशियों में दर्द होना, सिर दर्द ठंड के साथ बुखार आना आदि लक्षण दिखाई देते हैं। इसके लक्षण सामने आने में करीब 2 से 8 दिन का समय लगता है।

You Might Also Like

यदि कविता न होती?

ट्रंप बंद करेंगे Department of Education…इससे क्या बदलाव होंगे?

गेर में जमकर उमड़ा इंदौरियों का उल्लास

वो पुराने दिन : विद्रोह से जलता तिब्बत और भारत-चीन का संघर्ष

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

TAGGED: bird flu, birds, Divyayan Krishi Vigyan Kendra, ducks, Morabadi, Ram Krishna Ashram, Ranchi, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

आजादी के जश्न पर ट्राई करें कुछ इस तरह की ड्रेस

2 वर्ष पहले

जबलपुर कलेक्टर को किया सस्पेंड, अब तक 7 जिले के कलेक्टर बदले

बिहार के नवादा में दबंगों का आतंक, दलितों के 80 घरों को आग के हवाले कर दिया

World athletics championships 2023: पारुल चौधरी ने रचा इतिहास, बनाया नेशनल रिकॉर्ड

BIFF में छाई ‘Scoop’, करिश्मा तन्ना ने जीता बेस्ट लीड एक्ट्रेस का अवॉर्ड

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.34.50 PM -
Fourth Special

होली के बाद अब रंगपंचमी पर होगी रंगों की बौछार

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 4.02.02 PM -
India

औरंगज़ेब विवाद ने भड़का दी नागपुर में हिंसा!

11 महीना पहले
rowlatt act cultural india 3 -
Fourth Special

वही दिन, वही दस्तां : आज लगा था बेड़ियों में बांधने वाला Rowlatt Act जिसने भड़काई क्रांति की चिंगारी !

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.06.18 PM -
World

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

11 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?