By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
February 5, 2026
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: पुतिन की प्राइवेट आर्मी ने दी तख्तापलट की धमकी
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
World

पुतिन की प्राइवेट आर्मी ने दी तख्तापलट की धमकी

पुतिन को मिली सेना से धमकी

Last updated: जून 24, 2023 7:11 अपराह्न
By Rajneesh 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

रूस मे सिविल वार के हालात बन गए है। पुतिन की प्राइवेट आर्मी कही जाने वाली आर्मी वैगनर ग्रुप के विरोधी तेवर देख रूस मे अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। ये वही वैगनर ग्रुप है जिसने यूक्रेन युद्ध में रूस को सफलता दिलाने मे मदद की थी उसी ने रूस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तख्तापलट की आशंका के बीच मास्को में भारी संख्या में सेना को तैनात कर दिया गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि वह विद्रोह करने वालों को कुचल देंगे।

क्या है वैगनर ग्रुप का इतिहास?

प्राइवेट मिलिशिया वैगनर ग्रुप। वैगनर ग्रुप को कभी पुतिन की प्राइवेट आर्मी कहा जाता था, लेकिन आज वो उनके लिए ही खतरा बनती नजर आ रही है। इस ग्रुप के लड़ाकों ने यूक्रेन में रूसी सेना के साथ मिलकर युद्ध भी लड़ा है। इस दौरान वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन कई बार रूसी सेना की आलोचना भी कर चुके हैं। उनका आरोप था कि उन्‍हें पर्याप्‍त मात्रा में हथियार उपलब्‍ध नहीं कराए जा रहे हैं। इस आरोप से जुड़े कई वीडियो भी येवगेनी प्रिगोझिन ने जहां तक वैग्नर ग्रुप की बात है, उसका ज़िक्र सबसे पहले 2014 में आया था. क्रीमिया पर क़ब्ज़े में वैग्नर ग्रुप ने रूसी सेना की मदद की थी। उसके बाद से ये नाम मोज़ाम्बिक़, लीबिया, सीरिया, सेंट्रल अफ़्रीकन रिपब्लिक , माली, सूडान और मैडागास्कर जैसे देशों में भी उभरा है। इनमें से कई देश सिविल वॉर से जूझ रहे हैं, जबकि बाकी देशों में स्थिरता का संकट है। वैग्नर ग्रुप इन देशों में लड़ाके और ट्रेनर भेजकर संबंधित पक्ष की मदद करता है। इसके बदले में उन्हें पैसा मिलता है।

कौन है वैगनर ग्रुप का हेड येवगेनी प्रिगोझिन?

येवगेनी प्रिगोझिन का जन्म साल 1961 में लेनिनग्राड में हुआ था। लेनिनग्राड को आज हम सेंट पीट्सबर्ग के नाम से जानते हैं। साल 1981 में येवगेनी को मारपीट, डकैती और धोखाधड़ी का दोषी पाए जाने पर 13 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि सोवियत यूनियन के पतन के बाद येवगेनी को 9 साल की सजा के बाद ही रिहा कर दिया गया था। जेल से बाहर आने के बाद येवगेनी ने एक छोटा सा बिजनेस शुरू किया और हॉट डॉग का स्टॉल लगाया। इसके बाद येवगेनी ने एक रेस्तरां खोला। जल्द ही येवगेनी का रेस्तरां काफी प्रसिद्ध हो गया। येवगेनी के रेस्तरां की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि खुद रूसी राष्ट्रपति पुतिन विदेशी मेहमानों को इस रेस्तरां में खाना खिलाने ले जाने लगे। इस तरह येवगेनी रूसी राष्ट्रपति पुतिन के करीब आया। येवगेनी प्रिगोझिन ने ही रूसी सेना के समर्थन से एक प्राइवेट आर्मी बनाई, जिसे वैगनर ग्रुप का नाम दिया गया। इस प्राइवेट आर्मी में रिटायर्ड सैन्य अधिकारी, जवानों को शामिल किया गया। आरोप लगे कि वैगनर ग्रुप में अपराधियों को भी शामिल किया गया। येवगेनी प्रिगोझिन को पुतिन के विश्वासपात्र के रूप में जाना जाता था, क्योंकि प्रिगोझिन और पुतिन बहुत पुराने दोस्त हैं। दोनों का जन्म लेनिनग्राद में हुआ था। येवगेनी प्रिगोझिन को पुतिन के शेफ के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि उनके स्वामित्व वाले रेस्तरां क्रेमलिन के लिए सेवा प्रदान करते हैं।

विरोधी सुर को ‘मार्च ऑफ जस्टिस’ कहा।

प्रिगोझिन ने अपने लोगों के इस सशस्त्र मार्च को सैन्य तख्तापलट नहीं, बल्कि ‘न्याय का मार्च’ कहा है। राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति, जो संघीय सुरक्षा सेवाओं या एफएसबी का हिस्सा है, ने प्रिगोझिन पर सशस्त्र विद्रोह का आह्वान करने का आरोप लगाया, जिसके लिए 20 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

You Might Also Like

ट्रंप बंद करेंगे Department of Education…इससे क्या बदलाव होंगे?

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

कनाडा को मिला नया PM, लेकिन ट्रम्प के लिए तेवर वही पुराने!

बलूचिस्तान होने का दर्द केवल बलूच ही जाने!

Mark Carney: Banking से Canada की राजनीति तक का सफर

TAGGED: #militaryattack, #prigozhin, #privatearmy, #putin, #russia, #threaten, #wagnergroup, #war
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

sukeshs cars featured -
India

ठगोरे सुकेश की 12 लक्जरी कारें होंगी नीलाम !

2 वर्ष पहले

ममता बनर्जी के “माइक म्यूटेड” वाले दावे को केंद्र ने बताया ‘भ्रामक’

IAF: पाकिस्तान-चीन सीमा पर वायुसेना करेगी युद्ध अभ्यास

आज की तारीख – 12: रानी येसुबाई का आत्मसमर्पण, रायगढ़ का किला हुआ मुग़लों के नाम!

एक किसान ने पूरे गांव के सपनों को दिया आसमान

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 01 at 12.49.07 PM -
World

अमेरिका से यूरोप के मतभेद बढ़े तो भारत को दोस्त बनाने का हो रहा प्रयास!

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 02 28 at 3.10.30 PM -
World

अमेरिका IMF और विश्व बैंक से बाहर हुआ तो इससे बाकी देशों पर क्या असर पड़ेगा?

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 02 28 at 2.50.25 PM -
India

Nifty और Sensex में ऐतिहासिक गिरावट, आखिर किन वजहों से शेयर बाजार हुआ Crash?

11 महीना पहले
Trump tariffs 696x392 1 -
World

अमेरिका में ‘Green Card’ और ‘Gold Card’ में क्या अंतर है?

11 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?