By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
February 5, 2026
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: पिछले एक साल में दुनिया की जनसंख्या में 7.5 करोड़ लोगों की वृद्धि हुई है
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
67846247 605 -
World

पिछले एक साल में दुनिया की जनसंख्या में 7.5 करोड़ लोगों की वृद्धि हुई है

2024 की 1 जनवरी को दुनिया की आबादी 8 अरब को पार कर जाएगी।

Last updated: दिसम्बर 30, 2023 6:15 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

दुनियाभर में जनसंख्या लगातार बहुत तेजी से बढ़ती ही जा रही है। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो द्वारा 28 दिसंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार 2024 की 1 जनवरी को दुनिया की आबादी 8 अरब को पार कर जाएगी। इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि, पिछले 1 साल में दुनिया की जनसंख्या में 7.5 करोड़ लोगों की वृद्धि हुई है। पिछले साल दुनिया भर में विकास दर सिर्फ एक प्रतिशत से कम थी।

जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, 2024 की शुरुआत में दुनिया भर में हर सेकंड 4.3 जन्म और दो मौतें होने की उम्मीद है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में 75,162,541 की वृद्धि है, जिससे 1 जनवरी 2024 को अनुमानित विश्व जनसंख्या 8,019,876,189 हो जाएगी।

Covid-19 ने जनसंख्या वृद्धि को प्रभावित किया

घटती प्रजनन दर और युवाओं के छोटे अनुपात जैसे कारकों के कारण जनगणना ब्यूरो का अनुमान है कि 9 अरब की आबादी होने में अभी 14 साल से अधिक का समय लगेगा। इसके अलावा, 10 अरब तक पहुंचने में साढ़े 16 साल लगने का अनुमान है। यह अनुमान धीमे विकास दर को दर्शाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, Covid-19 महामारी ने जनसंख्या वृद्धि को भी प्रभावित किया है।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट अनुसार

पिछले साल नवंबर में संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दुनिया की जनसंख्या आठ अरब हो गई।2030 तक पृथ्वी पर 850 करोड़, 2050 तक 970 करोड़ और 2100 तक 1040 करोड़ लोग हो सकते हैं। यह भी बताया गया था कि, मानव की औसत उम्र भी आज 72.8 वर्ष हो चुकी है, यह 1990 के मुकाबले 2019 तक नौ साल बढ़ी है। 2050 तक एक मनुष्य औसतन 77.2 वर्ष तक जिएगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटारेस ने इस अभूतपूर्व वृद्धि के पीछे सार्वजनिक सेहत, पोषण, स्वच्छता और चिकित्सा में सुधार को अहम कारण माना। पिछले साल आई संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक जनसंख्या को सात से आठ अरब तक बढ़ने में 12 साल लगे हैं, जबकि 2037 तक यह 9 अरब तक पहुंच जाएगी।

भारत समेत आठ देशों में होगी आधी आबादी

2050 तक भारत, पाकिस्तान, कॉन्गो, मिस्र, इथियोपिया, नाइजीरिया, फिलीपींस और तंजानिया में विश्व की 50% आबादी निवास कर रही होगी। इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मेट्रिक्स इवेल्यूएशन की रिपोर्ट के अनुसार 78 साल बाद भारत में टीएफआर 1.29 पर होगी, जो यूएन के आकलन 1.69 से कहीं कम है। भारत की आबादी साल साल 2100 में निर्धारित अनुमान से 43.3 करोड़ तक कम हो सकती है। 2010 से 2021 के दौरान 1.65 करोड़ पाकिस्तानियों ने अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में प्रवास किया है। इसके बाद भारत से 35 लाख, बांग्लादेश से 29 लाख, नेपाल से 16 लाख और श्रीलंका से 10 लाख लोग दूसरे देश चले गए।

You Might Also Like

यदि कविता न होती?

ट्रंप बंद करेंगे Department of Education…इससे क्या बदलाव होंगे?

गेर में जमकर उमड़ा इंदौरियों का उल्लास

वो पुराने दिन : विद्रोह से जलता तिब्बत और भारत-चीन का संघर्ष

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

TAGGED: covid19, growth, growth rate, thefourth, thefourthindia, world population
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

nia -
India

ISIS मॉड्यूल के खिलाफ NIA छापेमारी, कट्टरपंथी जिहादी आतंकवादी समूह का भंडाफोड़

2 वर्ष पहले

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुई भारतीय छात्र की हत्या !

क्या है इलेक्टोरल बॉन्ड ? सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड पर क्यों लगाई रोक ?

पिता की मौत के बाद मां का मंगलसूत्र पहनने लगा: पलाश सेन 

सांसद बृजभूषण की दादागिरी के दर्जनों किस्से हैं! 

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.34.50 PM -
Fourth Special

होली के बाद अब रंगपंचमी पर होगी रंगों की बौछार

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 4.02.02 PM -
India

औरंगज़ेब विवाद ने भड़का दी नागपुर में हिंसा!

11 महीना पहले
rowlatt act cultural india 3 -
Fourth Special

वही दिन, वही दस्तां : आज लगा था बेड़ियों में बांधने वाला Rowlatt Act जिसने भड़काई क्रांति की चिंगारी !

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.06.18 PM -
World

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

11 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?