By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 29, 2025
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता में सजे अलग-अलग थीम पर माँ दुर्गा के पंडाल
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2023 10 20 at 8.38.13 PM -
India

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता में सजे अलग-अलग थीम पर माँ दुर्गा के पंडाल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता हमेशा से दुर्गा पूजा के लिए जाना जाता है।

Last updated: अक्टूबर 20, 2023 8:53 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता हमेशा से दुर्गा पूजा के लिए जाना जाता है। हर साल वाह अलग –अलग थीम पर माँ दुर्गा की स्थापना की जाती है। इस साल भी माँ दुर्गा पूजा के लिए अलग-अलग थीम पर पंडाल बनाए गए हैं। जिसमें ‘ऋतुमति’ थीम, बनारस थीम, कांतारा मूवी थीम, गोलगप्पे थीम, बंगाली नाटक ‘कोमल गांधार’ थीम जैसे कई और थीमो पर पंडाल बनाए गए है।

‘ऋतुमति’ थीम पर बना मां दुर्गा का पंडाल

WhatsApp Image 2023 10 20 at 4.40.35 PM -

ऋतुमति’ थीम पर बने यह पंडाल की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। हर साल की तरह इस साल की पूजा की थीम भी एक सामाजिक संदेश है। यह पंडाल मासिक धर्म स्वच्छता थीम पर तैयार किया गया है। जिस थीम का नाम ‘ऋतुमति’ रखा है, जिसका मतलब है रजस्वला महिला यानि मासिक धर्म को लेकर बहुत सारी वर्जनाएँ और अंधविश्वास हैं। इस पंडाल को तैयार करने का मुख्य मकसद मासिक धर्म को लेकर समाज में फैले मिथक को खत्म करना और इसको लेकर जागरुकता फैलाना है। इस पंडाल को महिलाओं की तस्वीरों, सैनेटरी पैड और मेंस्टुरेशन साइकिल को दिखाने वाले चित्रों से सजाया गया है। इस पाथुरियाघाट पंचर पल्ली सर्बोजोनिन दुर्गोत्सव समिति की कार्यकारी अध्यक्ष एलोरा साहा ने कहा कि इस पंडाल को बनाने में 3 महीने लगे और इस पंडाल को बनाने में लगभग 18 लाख रुपये लगे है।

बनारस की थीम पर बना मां दुर्गा का पंडाल

WhatsApp Image 2023 10 20 at 4.59.39 PM -

कोलकाता में एक ऐसा पंडाल बनाया गया है जिसे देखकर ऐसा लगता है मानो बनारस ही पहुंच गय हो। कोलकाता में बने इस पंडाल में वाराणसी में गंगा नदी पर मुंशी घाट को बनाया गया है। यहां पर दुर्गा मां की मूर्ती के साथ-साथ कई साधुओं और ऋषि मुनियों की भी मूर्ति बनाई गई है।जिसे देखकर मानो हम वाराणसी आगए है। ख़ास बात यह है कि इन मूर्तियों को मिट्टी से नहीं बल्की सिलिकॉन से बनाया गया है।

कांतारा मूवी थीम पर बना मां दुर्गा का पंडाल

WhatsApp Image 2023 10 20 at 4.48.01 PM -

कोलकाता में इस बार कांतारा मूवी थीम का एक पंडाल बनाया गया है। यह पंडाल कोलकाता के तीन कोनिया पार्क में बनाया गया है जो कि गिरीश पार्क मेट्रो स्टेशन के पास है। यह कांतारा मूवी ट्राइबल कम्युनिटी के ऊपर बनाई गई थी जिसमें नेचर और इंसानों को एक जोड़ा गया था। इस मूवी में दिखाया गया था कि कैसे लालची और लोभी लोग कभी भी सत्य के आगे जीत नहीं पाते हैं। मूवी में ट्राइबल कम्युनिटी के देव अपने भक्तों का बचाव करते हैं।

गोलगप्पे थीम पर बना मां दुर्गा का पंडाल

WhatsApp Image 2023 10 20 at 4.49.00 PM -

कोलकाता के इस पूजा पंडाल को गोलगप्पे के आकार में सजाया गया है। लोग दूर दूर से इस पंडाल को देखने आ रहे हैं।और यह पंडाल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं सिर्फ कोलकाता ही नहीं, पूरे देश में अब इस पंडाल की चर्चा हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।आपको बता दें कि कोलकाता में हर साल नवरात्रि के मौके पर अलग अलग थीम पर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना की जाती है।

बंगाली नाटक ‘कोमल गांधार’ थीम पर बना मां दुर्गा का पंडाल

WhatsApp Image 2023 10 20 at 8.38.13 PM 1 -

कोलकता की न्यूटाउन सर्बोजनिन पूजा समिति पिछले दो साल से पूजा पंडाल सजा रही है। और इस समिति की खास बात ये है कि इसमें पूजा-पाठ से लेकर ढाक बजाने तक सारा का सारा काम सिर्फ महिलाएं ही करती है। इस समिति ने इस बार बंगाली नाटक ‘कोमल गांधार’ थीम पर पंडाल तैयार किया है। जिसमें माँ दुर्गा का रौद्र स्वरूप नहीं बल्कि कोमल रूप दिखाया गया है।

You Might Also Like

होली के बाद अब रंगपंचमी पर होगी रंगों की बौछार

औरंगज़ेब विवाद ने भड़का दी नागपुर में हिंसा!

नरेंद्र मोदी और Lex Fridman: कई पहलुओं पर हुई बात

जादू की छड़ी या धोखाधड़ी? सोशल मीडिया पर ‘चमत्कारी पादरी’ रच रहे धर्मांतरण का खेल!

स्वर्ण मंदिर में फिर हिंसा, सुरक्षा पर उठते सवाल!

TAGGED: Durga Pooja, Social issues, West Bengal
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

रुद्रप्रयाग में मूसलधार बारिश.. पहाड़ गिरे, 13 लापता

2 वर्ष पहले

ISRO चंद्रयान के बाद अब भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल1 लॉन्च करेगा

विश्व कप की बेस्ट पारियों मे ऑस्ट्रेलिया – भारत का दबदबा

फुटबॉल के जश्न में मणिपुर का झंडा पहना, बवाल

लखनऊ में इमारत हादसे में दो महिलाओं की मौत 

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 15 at 4.14.25 PM -
India

₹ के चिन्ह में बदलाव चिंता की बात…कल को राज्य भाषा के नाम पर राष्ट्र ध्वज, राष्ट्र गान देश का नाम भी बदलने की मांग कर सकते हैं!

8 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 12.10.43 PM -
India

वडोदरा सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने छीन ली एक जान, कई घायल

8 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 13 at 4.02.28 PM -
India

होली 2025: रंगों से भरी खुशियों की बहार

8 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 12 at 3.18.06 PM -
India

होली 2025: यूपी सरकार की नई गाइडलाइंस, जानें क्या हैं इस बार के नियम

8 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?