By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
February 5, 2026
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: नशा देकर मंगवाते थे भीख, चार बच्चों का किया रेस्क्यू
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
71309577 -
Cities

नशा देकर मंगवाते थे भीख, चार बच्चों का किया रेस्क्यू

नशे करवाकर बच्चों से मंगवाते थे भीख।

Last updated: फ़रवरी 17, 2024 4:33 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

इंदौर में बच्चों को नशे की लत लगवाकर शहर में भीख मंगवाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों आरोपीयों पर शुक्रवार को बंबई बाजार क्षेत्र में कार्रवाई की गई है। साथ ही नशे में घूम रहे चार बच्चों को रेस्क्यू कर उनके परिजन को सौंपा गया है। आपको बता दे कि, कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर इंदौर में बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए मुहिम चलाई जा रही है।

NGO संस्था प्रवेश अध्यक्ष रूपाली जैन ने बताया कि, शहर में बच्चों से भीख मंगवाने व छोटे-छोटे बच्चों द्वारा नशा कर सड़कों पर घूमने की लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पता चला कि, वाघमारे बगीचा के आसपास गलत काम चल रहा था और अब वो क्षेत्र नशे का अड्‌डा बन चुका है। छोटे से लेकर बड़े बच्चों को नशे का आदी कर भीख मंगवाई जाती है। बच्चों के मुताबिक यहां पर 16 से 22 वर्ष की 11 लड़कियां भी नशा बेचती हैं। लड़कियां कुछ लोगों पर हैरसमेंट के झूठे आरोप लगाकर पैसे लूटती थीं।

संस्था प्रवेश, महिला बाल विकास की टीम एवं सराफा पुलिस दल के साथ वे स्वयं फील्ड पर पहुंचे और उन्होंने नशे में घूम रहे बच्चों को रेस्क्यू किया। उनके परिजन को समझाया कि उन्हें स्कूल भेजें। नशे व भिक्षावृत्ति से दूर रखें।

पुलिस को बच्चों से मिली जानकारी से पता चला कि, इस काम में करीब 40 बच्चे शामिल हैं। इस काम को संचालित करने वाले लोग बच्चों को थिनर व व्हाइटनर का नशा करवाते थे। उन्हें चोरी करने व भीख मांगने की ट्रेनिंग भी दि जाती थी। मार-पीटकर बच्चों पर इन कामों के लिए दबाव बनाया जाता था। जवाहर मार्ग स्थित शोरूम व दुकानों पर शादी के लिए खरीदारी करने आए लोगों को बच्चे निशाना बनाया करते थे। दो बच्चे लोगों को बात-बात में फसा लिया करते थे और एक उनका पर्स व मोबाइल खींच कर भाग जाया करता था। भीख व चोरी करने से होने वाली कमाई से बच्चों को हर दिन 300 से 400 रुपये मिलते थे।

रेस्क्यू किए गए चार बच्चों के माता-पिता से भी बात की गई। जब उन्हें जानकारी दी गई थी कि, आपका बेटा नशा कर भीख मांगता है और चोरी कर रहा है तो वे चौंक गए थे। एक बच्चे के पिता का कहना था कि, मैं लोडिंग रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता हूं। बेटा तो स्कूल जाता है। बाद में जब स्कूल से पूछा तो पता चला कि, बच्चा 15-20 दिनों से स्कूल नहीं आ रहा है। स्कूल वालों ने कहा कि, पहले भी उनका बच्चा लंबी छुट्टी मारता रहता था।

इंदौर को भिक्षुकमुक्त शहर बनाने के लिए पिछले कई दिनों से अभियान चलाया गया था। जहां इंदौर को 15 फरवरी तक बाल भिक्षुक मुक्त शहर बनाने की तैयारी की गई थी। अब इस अभियान के तहत कई सारे बच्चों का रेस्क्यू कर लिया गया है और अपने परिजनों के पास सुरक्षित है।

You Might Also Like

यदि कविता न होती?

ट्रंप बंद करेंगे Department of Education…इससे क्या बदलाव होंगे?

गेर में जमकर उमड़ा इंदौरियों का उल्लास

वो पुराने दिन : विद्रोह से जलता तिब्बत और भारत-चीन का संघर्ष

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

TAGGED: beggers, Bombay market, children, drugs, indore, thefourth, thefourthindia, Waghmare Garden
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

मध्यप्रदेश में शिवराज ही सीएम चेहरा, राजस्थान में वसुंधरा पर भरोसा नहीं !

3 वर्ष पहले

ब्राज़ील में आ रहा है H&M

आज की तारीख – 32: महानायक नेल्सन मंडेला ने ली अंतिम साँस

फाइनल से पहले पिच को लेकर फिर बयानबाज़ी

बस ड्राइवर ने खुद जाते जाते बचा ली कईयों की जान

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.34.50 PM -
Fourth Special

होली के बाद अब रंगपंचमी पर होगी रंगों की बौछार

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 4.02.02 PM -
India

औरंगज़ेब विवाद ने भड़का दी नागपुर में हिंसा!

11 महीना पहले
rowlatt act cultural india 3 -
Fourth Special

वही दिन, वही दस्तां : आज लगा था बेड़ियों में बांधने वाला Rowlatt Act जिसने भड़काई क्रांति की चिंगारी !

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.06.18 PM -
World

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

11 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?