By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
February 4, 2026
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मनमोहन सिंह और भारत में उनका योगदान
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
image -
Fourth Special

मनमोहन सिंह और भारत में उनका योगदान

आजादी के बाद मनमोहन जी की वजह से अर्थव्यवस्था में क्रांति आई।

Last updated: फ़रवरी 8, 2024 7:15 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

डॉ मनमोहन सिंह जी ने आज राज्य सभा से रिटायरमेंट ले लिया है। रिटायरमेंट फेयरवेल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में मनमोहन जी की सराहना की। नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “जिस तरह उन्होंने लंबे समय तक इस घर और देश का मार्गदर्शन किया, हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे।”

मनमोहन जी की राजनीतिक यात्रा

मनमोहन सिंह राजनेता के साथ-साथ एक भारतीय अर्थशास्त्री, शिक्षाविद और ब्यूरोक्रेट भी रह चुके है। मनमोहन जी ने 2004 से 2014 तक भारत के 13वें प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। वह जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद तीसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधान मंत्री भी रह चुके है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में मनमोहन भारत के पहले सिख और गैर-हिंदू प्रधान मंत्री थे। जवाहरलाल नेहरू के बाद वह पहले प्रधान मंत्री भी थे, जिन्होंने लगातार दो बार प्रधान मंत्री का पद संभाला। इसके अलावा मनमोहन ने देश के वित्त मंत्री के रूप में भी कार्य किया है।

बतौर प्रधान मंत्री और वित्त मंत्री मनमोहन ने देश की अर्थव्यवस्था से लेकर देशों के बीच सामंजस्य बनाए रखने तक, हर चीज में अपना योगदान बखूबी दिया है। आजादी के बाद मनमोहन जी की वजह से अर्थव्यवस्था में क्रांति भी आई।

भारत के प्रति मनमोहन के योगदान

  1. मनमोहन सिंह के वजह से पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश सहित अपने पड़ोसि देशों के साथ भारत के संबंधों में सुधार आया।
  2. उन्होंने ने भारत के एक प्रमुख ग्लोबल शक्ति के रूप में उभारने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा विश्व व्यापार संगठन (WTO) और G20 में भारत का प्रवेश सुनिश्चित किया।
  3. उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान शुरू किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 6-14 वर्ष की आयु के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करके प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करना था।
  4. उन्होंने देश में उदारीकरण की शुरुआत की। 1991 में इसकी शुरुआत हुई थी जिसने भारतीय अर्थव्यवस्था के दरवाजे विदेशी निवेश और व्यापार के लिए खोल दिया थे। इससे अर्थव्यवस्था में बहुत सुधार आए थे। उनके कार्यकाल के दौरान भारत की GDP औसतन 7.7% भी रह चुकी है।
  5. उन्होंने ही वैश्वीकरण की भी शुरुआत की थी। उन्होंने भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में एकीकृत करने, प्रमुख देशों के साथ व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर करने और विश्व व्यापार संगठन जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भारत की भागीदारी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  6. उन्होंने 2006 में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (NREGA) शुरू किया था। इस कानून ने ग्रामीण परिवारों को प्रति वर्ष 100 दिनों के काम की गारंटी दी थी। जिससे लाखों लोगों को आवश्यक आय और सामाजिक सुरक्षा मिली।
  7. उन्होंने 2005 में सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) की शुरुआत की। इस एक्ट ने पारदर्शिता और जिम्मेदारी को बढ़ावा दिया। जिससे नागरिकों को सरकार से जानकारी प्राप्त करने का अधिकार मिला।
  8. मनमोहन सरकार ने सड़कों, राजमार्गों और बंदरगाहों सहित बुनियादी ढाँचे के विकास में भारी निवेश किया, जिससे कनेक्टिविटी में सुधार हुआ और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिला।
  9. उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में सुधारों को लागू किया, जिसमें उच्च शिक्षा तक पहुंच बढ़ाना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना शामिल था।
  10. स्वास्थ्य क्षेत्र में उन्होंने 2005 में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) शुरू किया था। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आए।

यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में महंगाई, भ्रष्टाचार और सामाजिक अशांति जैसी चुनौतियाँ भी देखी गईं। लेकिन आधुनिक भारत को आकार देने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

You Might Also Like

यदि कविता न होती?

ट्रंप बंद करेंगे Department of Education…इससे क्या बदलाव होंगे?

गेर में जमकर उमड़ा इंदौरियों का उल्लास

वो पुराने दिन : विद्रोह से जलता तिब्बत और भारत-चीन का संघर्ष

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

TAGGED: contribution, Dr. Manmohan Singh, Former PM, Indian PM, Manmohan Singh, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad1
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

photo 1 -
India

फतेहपुर सीकरी दरगाह की जगह क्या कामाख्या देवी का मंदिर था ?

2 वर्ष पहले

FSSAI ने वेंडर और कंज्यूमर से की अपील।

आमिर – फैसल मामले ने फिर आग पकड़ी

ट्रम्प को जल्द हो सकती है जेल

इंदौर-भोपाल वंदे भारत ट्रेन राजनीतिक कारणों से चली

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.34.50 PM -
Fourth Special

होली के बाद अब रंगपंचमी पर होगी रंगों की बौछार

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 4.02.02 PM -
India

औरंगज़ेब विवाद ने भड़का दी नागपुर में हिंसा!

11 महीना पहले
rowlatt act cultural india 3 -
Fourth Special

वही दिन, वही दस्तां : आज लगा था बेड़ियों में बांधने वाला Rowlatt Act जिसने भड़काई क्रांति की चिंगारी !

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.06.18 PM -
World

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

11 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?