By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 29, 2025
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: क्यों मनाई जाती है कृष्ण जन्माष्टमी, जानिए इसके पीछे की कथा
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
krishna janmashtami 2023 1693558738229 1693558738464 -
Religion

क्यों मनाई जाती है कृष्ण जन्माष्टमी, जानिए इसके पीछे की कथा

हिंदू धर्म में श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना गया है।

Last updated: सितम्बर 5, 2023 2:06 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

हिंदू धर्म में श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म भाद्र मास की कृष्ण पक्ष के अष्टमी तिथि को मथुरा के कारागार में हुआ था।भगवान कृष्ण की जन्मदिन के उत्सव के रूप में हर साल भाद्र या भादो महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्योहार भक्त बड़े ही उत्साह से मनाते हैं सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी के लिए रोहिणी नक्षत्र 6 सितंबर को सुबह 9:20 बजे शुरू होगा और 7 सितंबर को सुबह 10:25 बजे समाप्त होगा। रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी तिथि एक साथ होने के कारण श्री कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर को मनाई जाएगी। जानते हैं आखिर क्यों मनाई जाती है कृष्ण जन्माष्टमी और क्या है इससे जुड़ी व्रत कथा।

कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व

कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार काफी महत्व रखता है। भगवान कृष्ण की कृपा दृष्टि के लिए भक्त इस दिन उपवास रखते हैं और मंदिरों में पूजा अर्चना करते हैं। भगवान कृष्ण का जन्म आधी रात को हुआ था इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के समय मध्य रात्रि में मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है और रात्रि जागरण भी किया जाता है।

जन्मािष्टिमी व्रत कथा

स्कंद पुराण के अनुसार, मथुरा में उग्रसेन नाम का एक प्रतापी राजा था। वह स्वंभाव में सीधा-साधा था, जिस कारण उसके पुत्र कंस ने ही उनका राज्य हड़प लिया और स्वणयं मथुरा का राजा बन गया। कंस की बहन थी देवकी। कंस अपनी बहन देवकी से बहुत प्रेम करता था। देवकी का विवाह वसुदेव के साथ हुआ। जब कंस बहन को छोड़ने के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में एक आकाशवाणी हुई कि देवकी और वासुदेव की आठवीं संतान उसकी (कंस) मृत्यु का कारण बनेगी। भविष्यवाणी सुनते ही कंस ने देवकी और वसुदेव को मारना चाहा। लेकिन जैसे ही वह आगे बढ़ा तभी वसुदेव ने कहा कि वह देवकी को कोई नुकसान न पहुंचाए। वह स्वुयं अपनी आठवीं संतान कंस को सौंप देगा। इसके बाद कंस ने वसुदेव और देवकी की हत्या तो नहीं की लेकिन दोनों को कारागार में डाल दिया।

कारागार में ही देवकी ने सात संतानों को जन्मो दिया। कंस ने एक-एक कर सभी को मार दिया। जब देवकी आठवीं बार गर्भवती हुई तो कंस का भय और बढ़ गया। उसने कारागार पर पहरेदारी बढ़ा दी। देवकी ने भाद्रपद माह के कृष्ण- पक्ष की अष्टेमी की मध्य रात्रि को रोहिणी नक्षत्र में कृष्ण को जन्मद दिया। भगवान विष्णुे ने वसुदेव को दर्शन दिए और कहा कि वे स्वृयं उनके पुत्र के रूप में जन्मेंण हैं। उन्होंवने वसुदेव से कहा कि वे उन्हें वृंदावन में अपने मित्र नंदबाबा के घर पर छोड़ आएं और यशोदा जी के गर्भ से जिस कन्याे का जन्म हुआ है, उसे कारागार में ले आएं।

इधर कंस को जैसे ही देवकी के आठवें संतान के बारे में मालूम हआ तो वह कारागार पहुंचा। उसने देखा कि आठवीं संतान कन्या है। लेकिन कंस को मृत्यु का भय था इसलिए उसने कन्या को जमीन पर पटक दिया। नवजात कन्या जमीन से आसमान में पहुंचकर बोली- रे मूर्ख मुझे मारने से कुछ नहीं होगा। तेरा काल तो पहले से ही वृंदावन पहुंच चुका है और वह जल्दी ही तेरा अंत करेगा। फिर कंस ने वृंदावन में जन्में नवजातों का पता लगाया। कंस ने यशोदा के लाल जोकि कृष्ण थे। उसे भी मारने के कई प्रयास किए लेकिन कृष्ण का बाल भी बांका नहीं हुआ। कंस को यह अहसास हो गया कि यह बालक ही वसुदेव और देवकी की आठवीं संतान है, जो उसकी मृत्यु करेगा। कृष्ण ने युवावस्था में ही कंस का अंत किया।

You Might Also Like

रमज़ान: एक आत्मिक यात्रा का महीना

कब और कहाँ होगा अगला कुंभमेला?

महाकुंभ का समापन: एक भव्य समागम की झलक!

महाशिवरात्रि: भगवान शिव की आराधना का पवित्र पर्व

महाकुंभ में आए कोई “शाही” बाबा…

TAGGED: ashtami, Devaki, Janmashtami, Krishna
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead1
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

delhi 1 -
India

Delhi Air Pollution: फिर ज़हरीली हुई Delhi NCR की हवा, अगले तीन दिनों हालत खराब होने की संभावना

2 वर्ष पहले

न अफसर, न कर्मचारी! 20 महीने तक कागज़ों पर ही चलता रहा यह मंत्रालय!

बीर म्यूजिक फेस्टिवल का कारवां पहुंचा इंदौर

महामना पंडित मदन मोहन मालवीय – एक बहुआयामी व्यक्तित्व

आज की तारीख – 31: 3 दिसंबर…भारतीय इतिहास में विशेष महत्व का दिन

You Might Also Like

warm glow from numerous diwali diyas casts soft light celebrating festival lights -
Religion

क्या हैं दिवाली से जुड़े कम ज्ञात रोचक तथ्य?

12 महीना पहले
dhanteras.1 -
Religion

कौन हैं धन्वंतरि और धनतेरस पर क्‍यों करते हैं इनकी पूजा ?

1 वर्ष पहले
dussehera -
Religion

दशहरे का त्योहार, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक

1 वर्ष पहले
WhatsApp Image 2024 09 18 at 5.19.42 PM -
Religion

इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर निकला झांकियों का काफिला, 100 साल पुरानी है परंपरा

1 वर्ष पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?