By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
February 5, 2026
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: कर्नाटक में प्रिंसिपल द्वारा दलित छात्र से सेप्टिक टैंक साफ करवाना पड़ा भरी
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
md5jtfkg kolar school septic -
India

कर्नाटक में प्रिंसिपल द्वारा दलित छात्र से सेप्टिक टैंक साफ करवाना पड़ा भरी

इस मामले में कार्रवाई की गई है और प्रिंसिपल समेत कई अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

Last updated: दिसम्बर 20, 2023 6:09 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

कर्नाटक में स्कूली छात्रों से जबरन सेप्टिक टैंक साफ कराने का मामला सामने आया है। हाथ से मैला ढोने की जिस प्रथा पर तीन दशक पहले प्रतिबंध लगा दिया गया था, वही काम अब स्कूल में दलित छात्रों से कराए जाने का आरोप लगा है। खबर है कि, सफाई करने वाले छात्रे अनुसूचित जाति यानी SC से आते हैं। फिलहाल, इस मामले में कार्रवाई की गई है और प्रिंसिपल समेत कई अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी मामले में जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

यह मामला कर्नाटक के कोलार में मोरारजी देसाई आवासीय विद्यालय का है। स्कूल में कक्षा 6 से 9 तक 19 लड़कियों सहित 243 छात्र हैं। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में दलित छात्र एक सेप्टिक टैंक साफ़ करते दिखे थे। एक अन्य वीडियो में छात्रों को सजा दिए जाने की घटना दिखी है जिसमें छात्र रात में अपनी पीठ पर भारी स्कूल बैग के साथ घुटनों के बल बैठे थे। वीडियो सामने आने के बाद राज्य सरकार में मंत्री एचसी महादेवप्पा ने आदेश जारी किए, “एक जिम्मेदार संगठन ऐसे कामों में बच्चों को नहीं लगा सकता। यह बेहद निंदनीय है। जैसे ही मुझे इसकी जानकारी मिली, मैंने प्रिंसिपल से बात की और प्रिंसिपल, वॉर्डन और अन्य अधिकारियों को सस्पेंड किया।”

आरोप है कि सजा के तौर पर कम से कम चार छात्रों को एक सेप्टिक टैंक में उतरकर उसे अपने हाथों से साफ करने को कहा गया। सस्पेंड किए जाने वालों में प्रिंसिपल भारतम्मा के अलावा शिक्षक मुनियप्पा, अभिषेक और वॉर्डन मंजूनाथ का नाम शामिल है। CM का कहना है कि, “मुझे इस घटना के बारे में पता चला है और मैंने रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

अब इस घटना को लेकर राज्य में सियासी बवाल भी शुरू हो गया है। कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने इसकी कड़ी निंदा की है। साथ ही उन्होंने मंत्री महादेवप्पा से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी की है।

लगातार ऐसी ख़बरें आती रही हैं कि सेप्टिक टैंक की सफ़ाई करने गए कर्मचारी की मौत हो गई। साल भर में ऐसी मौतों की संख्या कई बार 100 से भी ज़्यादा पहुँच जाती है। सीवर की सफ़ाई के दौरान सफ़ाई कर्मियों की मौत के लगातार आ रहे मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में केंद्र सरकार को फटकार लगाई थी। सीवर की सफ़ाई के तरीक़ों को लेकर कोर्ट ने कहा था कि किसी भी देश में लोगों को गैस चैम्बर में मारने के लिए धकेला नहीं जाता है। इसने कहा था कि नाले की सफ़ाई में हर महीने चार-पाँच लोग मर रहे हैं। मैला ढोने और सफ़ाई के तरीक़ों को लेकर अदालत ने यह भी कहा कि आज़ादी के 70 साल बाद भी देश में जातिगत भेदभाव हो रहे हैं।

You Might Also Like

यदि कविता न होती?

ट्रंप बंद करेंगे Department of Education…इससे क्या बदलाव होंगे?

गेर में जमकर उमड़ा इंदौरियों का उल्लास

वो पुराने दिन : विद्रोह से जलता तिब्बत और भारत-चीन का संघर्ष

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

TAGGED: dalit student, india, Karnataka, Karnataka school, Kolar, principal, social media, Supreme Court, thefourth, thefourthindia, viral Videos
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

डेब्यूटांट जिन्होंने भारत के लिए जड़े शतक

3 वर्ष पहले

“केजीएफ 2” का रिकॉर्ड तोड़ “गदर 2” बनी भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

दुबई जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में होगी, इंदौर के क्लाइमेट और स्वच्छता की चर्चा

इलाहाबाद HC: पसंद से शादी करना गलत नहीं, मूल अधिकार का हिस्सा !

Hallyu! भाषा की सीमा तोड़ K-drama कैसे हो रहा है इतना popular?

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.34.50 PM -
Fourth Special

होली के बाद अब रंगपंचमी पर होगी रंगों की बौछार

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 4.02.02 PM -
India

औरंगज़ेब विवाद ने भड़का दी नागपुर में हिंसा!

11 महीना पहले
rowlatt act cultural india 3 -
Fourth Special

वही दिन, वही दस्तां : आज लगा था बेड़ियों में बांधने वाला Rowlatt Act जिसने भड़काई क्रांति की चिंगारी !

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.06.18 PM -
World

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

11 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?