By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
February 5, 2026
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: कब मनाई जाएगी दुनियाभर में ईद?
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
109160070 -
Religion

कब मनाई जाएगी दुनियाभर में ईद?

10 और 11 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद।

Last updated: अप्रैल 9, 2024 8:14 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

भारत समेत दुनियाभर में ईद को लेकर तैयारियां चल रही हैं। लोग ईद के चांद का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सऊदी अरब, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा के लोगों ने 11 मार्च से अपना रोज़ा रखना शुरू किया था। इस साल रमज़ान के 29 दिन पूरे होने के बाद भी इन देशों में 8 अप्रैल को ईद-उल-फितर का चांद नहीं दिखा है। इसलिए इस बार इन देशो में भी रमज़ान का महीना पूरे 30 दिन का होगा। वहीं भारत में 12 मार्च से रोज़ा रखना शुरू किया गया था। इसलिए भारत में 10 अप्रैल को ईद-उल-फितर का चांद दिख सकता है।

कब मनाई जाएगी सऊदी अरब में ईद?

सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, कुवैत, बहरीन, मिस्र, तुर्की, ईरान, यूनाइटेड किंगडम और मध्य पूर्व और पश्चिम के देशों में 10 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। पहले कहा गया था कि, अगर 8 अप्रैल को शव्वाल का चांद दिख जाता है तो 9 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी, लेकिन सऊदी अरब में सोमवार को चांद नहीं दिखा। अब ऐसे में इन शहरों में 10 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी।

भारत में कब मनाई जाएगी ईद?

वहीं, भारत की बात करे तो अगर भारत में 9 अप्रैल को चांद दिखता है तो, ईद अगले दिन यानी बुधवार 10 अप्रैल‌ को मनाई जाएगी। लेकिन इस दिन भी चांद नहीं दिखाई देता है तो अगले दिन भी रोज़ा रखेंगे फिर 10 अप्रैल को चांद नजर आएगा और 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी।

कैसे मनाई जाती है ईद?

आपको बता दे कि, ईद के दिन सुबह के समय मुस्लिम लोग नहाकर नए कपड़े पहनते हैं और ईद की नमाज़ पढ़ने मस्जिद जाते हैं। इस दिन मुस्लिम लोग नमाज़ के जरिए अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं। इस खास मौके पर घर के बड़े, छोटे बच्चों को ईदी भी देते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान तरह-तरह के व्यंजन जैसे मिठाइयां और सेवइयां आदि से एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाते हैं। साथ ही इस दिन जरूरतमंदों को खाना खिलाया जाता है, उन्हें कपड़े और जरूरत की चीजें भी बांटी जाती हैं।

क्या है रमज़ान के महीने का महत्व?

इस्लाम धर्म में रमज़ान का महीना सबसे पवित्र माना जाता है। इस महीने को अल्लाह की रहमत का महीना भी कहा जाता है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार रमज़ान के पाक महीने को तीन भागों में बांटा गया है। ऐसी मान्यता है कि, रमज़ान के पहले अशरे में जो लोग रोज़ा रखते हैं और नमाज़ अदा करते हैं उन पर अल्लाह की रहमत होती है। दूसरी अशरे में मुसलामन अल्लाह की इबादत करते हैं और अल्लाह उनके गुनाहों को माफ कर देते हैं। वहीं आखिरी और तीसरे अशरे की इबादत और रोज़ा से जहन्नुम या दोजख से खुद को बचाया जा सकता है। इस तरह से इस्लाम में रमज़ान के तीन अशरे को महत्वपूर्ण बताया गया है।

You Might Also Like

यदि कविता न होती?

ट्रंप बंद करेंगे Department of Education…इससे क्या बदलाव होंगे?

गेर में जमकर उमड़ा इंदौरियों का उल्लास

वो पुराने दिन : विद्रोह से जलता तिब्बत और भारत-चीन का संघर्ष

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

TAGGED: Eid, Eid-ul-Fitr, festival, moon sighting, Muslim, Ramadan, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

GettyImages 1258742140 -
Tech

Elon Musk ने लॉन्च किया X पर पहला AI chat Tool Grok, सिर्फ प्रीमियम प्लस के लिए

2 वर्ष पहले

तेलंगाना में भारतीय वायु सेना का ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलटों की मौत

दुनिया का पहला चलता फिरता अस्पताल, 200 लोगो का एकसाथ इलाज हो सकता है

Kangana Ranaut ने की “Tanu Weds Manu 3” फिल्म कि घोषणा की, Vijay sethupathi के साथ काम करेंगी

450 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ 6 पाकिस्तानी हुए गिरफ्तार !

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.34.50 PM -
Fourth Special

होली के बाद अब रंगपंचमी पर होगी रंगों की बौछार

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 4.02.02 PM -
India

औरंगज़ेब विवाद ने भड़का दी नागपुर में हिंसा!

11 महीना पहले
rowlatt act cultural india 3 -
Fourth Special

वही दिन, वही दस्तां : आज लगा था बेड़ियों में बांधने वाला Rowlatt Act जिसने भड़काई क्रांति की चिंगारी !

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.06.18 PM -
World

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

11 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?