By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
February 5, 2026
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर में फिर दर्ज हुआ छेड़छाड़ का मामला, पुलिस ने आरोपीयों का निकाला जुलूस
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 03 06 at 7.42.52 PM -
Cities

इंदौर में फिर दर्ज हुआ छेड़छाड़ का मामला, पुलिस ने आरोपीयों का निकाला जुलूस

शहर से 5 मार्च 2024 को अश्लील हरकत करने की ख़बर सामने आई है।

Last updated: मार्च 7, 2024 11:56 पूर्वाह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। शहर से 5 मार्च 2024 को अश्लील हरकत करने की ख़बर सामने आई है। मार्निंग वॉक करने निकले युवक और युवती से अश्लील हरकते करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की जमकर पिटाई की, इसके बाद घटना स्थल से उनका जुलूस निकाला गया। आरोपियों में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है।

यह घटना तिलक नगर के जैन मंदिर के पास का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक और युवती मंदिर के पास से गुजर रहे थे। उसी दौरान तीन युवक उन पर अश्लील कमेंट करना शुरू कर दिए। कमेंट सुन कर युवक युवती वहां से जाने लगे। तीनो आरोपी फिर उनका पीछा कर अश्लील कमेंट करने लगे। यह हरकते देख वहां से गुजर रहे दो बुजुर्ग युवक और युवती को बचाने सामनें आए, तो आरोपियों ने उन बुजुर्गों पर पत्थर फेक कर हमला कर दिए।

सुबह छेड़छाड़ की घटना के बाद मामला शांत हो गया था लेकिन दोपहर होते-होते वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तुल पकड़ लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के मदद से 15 घंटे में आरोपियों को पकड़ लिया। एक नाबालिग सहित आरोपी कृष्णा कनाड़े और देवांश पांचाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से उठक-बैठक भी लगवाई और कान पकड़कर युवक-युवती से माफी भी मंगवाई।

क्या अब इंदौर भी लड़कियों और महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है? इंदौर से हर दिन कोई न कोई ऐसी ख़बर आ ही जाती है। इंदौर में क्राइम रेट भी बढ़ रहा हैं। 2022 में जारी की गई नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के हिसाब से हर घंटे देश भर में महिलाओं के साथ 51 अपराध दर्ज होते हैं। इंदौर महिलाओं के साथ हो रहे अपराध में 9वे स्थान पर हैं। ऐसे में इंदौर प्रशासन को एक ठोस कदम उठाना चाहिए। इंदौर को सिर्फ स्वच्छता में ध्यान ना देकर, महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ़ बढ़ते अपराध पर भी ध्यान देना चाहिए।

You Might Also Like

यदि कविता न होती?

ट्रंप बंद करेंगे Department of Education…इससे क्या बदलाव होंगे?

गेर में जमकर उमड़ा इंदौरियों का उल्लास

वो पुराने दिन : विद्रोह से जलता तिब्बत और भारत-चीन का संघर्ष

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

TAGGED: indore, madhya pradesh, molestation, obscene acts, rally, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

ANI 20231107221149 -
Cities

इंदौर एयरपोर्ट पर कस्टम ने सोना तस्करी का अनोखा मामला पकड़ा है

2 वर्ष पहले

केरल में भूस्खलन से मची तबाही, 80 से ज्यादा लोगों की मौत

गैंगरेप पीड़ित छात्रा से किया भेदभाव, बोर्ड परीक्षा देने से रोका !

शिवराज बोले – में सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला कार्यकर्ता हूं

किसानों और पुलिसकर्मियों में झड़प के बाद, 29 फरवरी तक टला दिल्ली कूच !

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.34.50 PM -
Fourth Special

होली के बाद अब रंगपंचमी पर होगी रंगों की बौछार

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 4.02.02 PM -
India

औरंगज़ेब विवाद ने भड़का दी नागपुर में हिंसा!

11 महीना पहले
rowlatt act cultural india 3 -
Fourth Special

वही दिन, वही दस्तां : आज लगा था बेड़ियों में बांधने वाला Rowlatt Act जिसने भड़काई क्रांति की चिंगारी !

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.06.18 PM -
World

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

11 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?