By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
February 5, 2026
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदिरा गांधी की तरह यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की हत्‍या की साजिश !
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
4201766 1174209159 -
World

इंदिरा गांधी की तरह यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की हत्‍या की साजिश !

इंदिरा गांधी को भी 1984 में उनके सुरक्षाकर्मियों ने ही मार दिया था।

Last updated: मई 8, 2024 4:01 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

यूक्रेन ने दावा किया है कि, राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और अन्य उच्च पदस्थ यूक्रेनी अधिकारियों की हत्या की रूस की साजिश को नाकाम कर दिया है। यूक्रेन की सरकारी सुरक्षा एजेंसी यूक्रेनी सुरक्षा सेवा (SBU) ने बताया है कि, इस मामले में यूक्रेनी सरकारी सुरक्षा इकाई के दो कर्नलों को गिरफ्तार किया गया है। रूसी राष्ट्र सुरक्षा सेवा (FSB) से संबंधित एजेंटों के नेटवर्क का हिस्सा थे। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के अपहरण और हत्या के लिए उनके अंगरक्षकों के बीच ‘हत्यारों’ की तलाश कर रहे थे।

वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के खिलाफ यह साजिश भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के तरीके से मेल खाती है। इंदिरा गांधी को भी 1984 में उनके सुरक्षाकर्मियों ने ही मार दिया था। इसी तरह से ज़ेलेंस्की के सुरक्षाकर्मियों को उनकी ही हत्या की साजिश में शामिल किया गया था, जिसे कीव की राज्य सुरक्षा सेवा (SBU) ने विफल किया।

यूक्रेन ने राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की की हत्या की रूसी साजिश में कथित रूप से शामिल दो सुरक्षा अधिकारियों को हिरासत में लिया है। यूक्रेन के अभियोजक जनरल की ओर से मंगलवार को बताया गया कि, यूक्रेन की सरकारी सुरक्षा इकाई में दो कर्नलों पर पैसा लेकर यूक्रेन के खिलाफ विध्वंसक गतिविधियां करने का आरोप है। दोनों कर्नलों पर राजद्रोह का मामला दर्ज हुआ है। इनमें से एक को रूस की राज्य सुरक्षा सेवा से दो ड्रोन और गोला बारूद भी मिला था, इस सामग्री को विस्फोट करने के लिए उसको दूसरे साथी तक पहुंचाना था।

यूक्रेन की स्टेट सिक्योरिटी सर्विस (SBU) ने कहा कि, ज़ेलेंस्की और अन्य वरिष्ठ यूक्रेनी अधिकारियों की हत्या करने की योजनाओं को उन्होंने विफल किया है। ज़ेलेंस्की के साथ SBU के प्रमुख वासिल मालीउक और यूक्रेन के रक्षा खुफिया प्रमुख किरिलो बुडानोव की हत्या की साजिश की बात भी एजेंसी ने कही है। SBU ने कहा कि, उन्होंने राष्ट्रपति की सुरक्षा के बीच अपराधियों को ढूंढना था, जो उनको राज्य के बंधक बना सकते थे और फिर उन्हें मार सकते थे।

रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था। इसके बाद से कई बार यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की जान को खतरा होने की बात कही गई है। ज़ेलेंस्की की हत्या की साजिश के आरोप में अगस्त 2023 में दक्षिणी यूक्रेनी क्षेत्र मायकोलाइव की एक महिला को गिरफ्तार किया गया था। महिला पर ज़ेलेंस्की को मारने के लिए रूसी हवाई हमले की योजना के लिए खुफिया जानकारी इकट्ठा करने का आरोप लगा था।

इसी साल अप्रैल में पोलेंड के एक व्यक्ति पर ज़ेलेंस्की की हत्या की साजिश में रूस का साथ देने का आरोप लगाया गया था। यूक्रेनी अफसरों ने इस साजिश का पर्दाफाश करने का दावा किया था। इसके बाद इस व्यक्ति को पोलैंड में हिरासत में लिया गया था। हत्या की साजिशों के अलावा इस साल मार्च में तटीय शहर में रूसी मिसाइल जेलेंस्की के काफिले के करीब फटी थी।

You Might Also Like

यदि कविता न होती?

ट्रंप बंद करेंगे Department of Education…इससे क्या बदलाव होंगे?

गेर में जमकर उमड़ा इंदौरियों का उल्लास

वो पुराने दिन : विद्रोह से जलता तिब्बत और भारत-चीन का संघर्ष

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

TAGGED: assassination, conspiracy, Indira Gandhi, President Volodymyr Zelensky, Russia, thefourth, thefourthindia, ukraine
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

mahatma gandhi thumb 1633099537692 1664602427787 1664602427787 -
Fourth Special

‘मोनिया’ से ‘महात्मा’ तक : बचपन की घटनाएं जिनका बापू पर रहा गहरा प्रभाव

2 वर्ष पहले

बदलवा: बेटी के पहले पीरियड्स का जश्न, केक काटा, तोहफे मिले !

भोपाल में उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग 1 चयन पर धरना !

पुरी समेत और कई राज्यों में निकल रही जगन्नाथ रथयात्रा

Economy और भुखमरी दोनों मे भारत आगे

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.34.50 PM -
Fourth Special

होली के बाद अब रंगपंचमी पर होगी रंगों की बौछार

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 4.02.02 PM -
India

औरंगज़ेब विवाद ने भड़का दी नागपुर में हिंसा!

11 महीना पहले
rowlatt act cultural india 3 -
Fourth Special

वही दिन, वही दस्तां : आज लगा था बेड़ियों में बांधने वाला Rowlatt Act जिसने भड़काई क्रांति की चिंगारी !

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.06.18 PM -
World

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

11 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?