By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
February 5, 2026
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: हरियाणा चुनाव: ‘आप’ जीरो पर आउट, केजरीवाल का होम ग्राउंड, फिर भी नो साउंड!
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
-
Politics

हरियाणा चुनाव: ‘आप’ जीरो पर आउट, केजरीवाल का होम ग्राउंड, फिर भी नो साउंड!

हरियाणा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं।

Last updated: अक्टूबर 8, 2024 3:40 अपराह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

हिंदी मे एक कहावत हैं, ‘घर का शेर, बाहर का बिल्ली’। हरियाणा के चुनाव ने ये कहावत सच्चाई में बदल दी। केजरीवाल जो दिल्ली में शेर की तरह दहाड़ते हैं, हरियाणा में एकदम चुप हो गए।

हरियाणा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और आप पार्टी ने न केवल हार का स्वाद चखा, बल्कि पूरी की पूरी थाली ही गिरा दी। हां, वही पार्टी जिसने दिल्ली में मुफ्त बिजली-पानी देकर किला फतह किया, इस बार अपने ही ‘बॉस’ अरविंद केजरीवाल के होम स्टेट में एक भी सीट नहीं जीत पाई।

जैसे कि मैच शुरू हुआ, आप पार्टी ने सोचा था कि हरियाणा में भी दिल्ली वाला ‘जादू’ चल जाएगा। लेकिन हरियाणा के मतदाताओं ने जैसे कहा, “ऐ भाई, ज्यादा ताऊ ना बन ये दिल्ली ना हरियाणा से।”

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल अपने गृह राज्य हरियाणा में वोटिंग से कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आए तो पार्टी को उम्मीदें थीं कि इस बार पार्टी किंगमेकर बनेगी। लेकिन ऐसा हो न सका। पार्टी 2 प्रतिशत वोट शेयर के आंकड़े तक को नहीं छूती दिख रही।

आम आदमी पार्टी हरियाणा को एक ऐसे राज्य के तौर पर देखती आई है जहां उसके लिए मौका हो सकता है। एक तो ये दिल्ली और पंजाब से सटा हुआ है जहां आम आदमी पार्टी की सरकारें हैं, और दूसरा ये कि हरियाणा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का गृह राज्य है। AAP इसी आत्मविश्वास के साथ कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व समझौते की कोशिश की लेकिन सीट शेयरिंग पर बात फंस गई।

कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी अंतिम वक्त चाहते थे कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन हो। लेकिन सूत्र बताते हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा के अति आत्मविश्वास के चलते यह गठबंधन नहीं हो सका। चुनाव के बीच में अरविंद केजरीवाल जब जेल से बाहर आए तो लगा कि कांग्रेस और आप का गठबंधन लगभग तय है, लेकिन हुड्डा इसके लिए तैयार नहीं हुए।

आम आदमी पार्टी ने भी ज्यादा इंतजार नहीं किया और अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया। हरियाणा की 90 में से 89 सीटों पर चुनाव लड़ी लेकिन इस बार भी खाता नहीं खोल पाई।

याद दिला दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कमलनाथ अति आत्मविश्वास में दिखे थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी को साथ लेने से मना कर दिया था और अखिलेश यादव के नाम पर बड़बोलेपन वाला बयान भी दे दिया था।

हरियाणा के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट को देखकर यही लगता है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कमलनाथ वाली गलती की और कांग्रेस का एक और राज्य फतेह करने का सपना हवा हो गया है। तो, इस बार हरियाणा ने ‘आप’ पार्टी को न केवल नकारा, बल्कि ये भी बता दिया कि ‘हरियाणा वाले दिल से और दिमाग से वोट डालते हैं, मुफ्त की चीजों से नहीं!’

You Might Also Like

यदि कविता न होती?

ट्रंप बंद करेंगे Department of Education…इससे क्या बदलाव होंगे?

गेर में जमकर उमड़ा इंदौरियों का उल्लास

वो पुराने दिन : विद्रोह से जलता तिब्बत और भारत-चीन का संघर्ष

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

TAGGED: aap, aapfailure, delhivsharyana, electionanalysis, electionresults, haryanachallenge, haryanaelections2024, haryanapolitics, haryanastate, haryanavotes, homeground, kejriwal, politicalcomeback, politicaljokes, thefourth, thefourthindia, votingtrends
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

vu2318rk telangana plane crash 625x300 04 December 23 -
India

तेलंगाना में भारतीय वायु सेना का ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलटों की मौत

2 वर्ष पहले

OTT पर जल्द चलेगी सेंसर की कैंची

Rohit Sharma ने 200 kmph की स्पीड से दौड़ाई कार, Pune पुलिस ने काटा चालान

Grammy Awards की nominations लिस्ट जारी

800 साल बाद फिर वापस खड़ी हुई नालंदा यूनिवर्सिटी

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.34.50 PM -
Fourth Special

होली के बाद अब रंगपंचमी पर होगी रंगों की बौछार

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 4.02.02 PM -
India

औरंगज़ेब विवाद ने भड़का दी नागपुर में हिंसा!

11 महीना पहले
rowlatt act cultural india 3 -
Fourth Special

वही दिन, वही दस्तां : आज लगा था बेड़ियों में बांधने वाला Rowlatt Act जिसने भड़काई क्रांति की चिंगारी !

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.06.18 PM -
World

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

11 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?