By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
February 5, 2026
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: गगनयान मिशन: भारत के 4 अंतरिक्ष यात्री अब स्पेस में जाएंगे
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
ISRO astronauts gaganyaan 20240227 -
India

गगनयान मिशन: भारत के 4 अंतरिक्ष यात्री अब स्पेस में जाएंगे

उन चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों का खुलासा किया।

Last updated: फ़रवरी 27, 2024 6:39 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

गगनयान मिशन को लेकर जिस पल का इंतजार दुनिया को था, वह आज खत्म हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उन चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों का खुलासा किया जिन्हें गगनयान मिशन के लिए चुना गया है। यह चारों अंतरिक्ष यात्री देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं। भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के नामों का खुलासा किया। इसमें ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप, विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला शामिल हैं। पीएम मोदी ने अंतरिक्ष यात्रियों को पंख देकर उन्हें सम्मानित किया। चारों को बेंगलुरु में अंतरिक्ष में जाने के लिए ट्रेनिंग दी गई है।

क्या है गगनयान मिशन?

गगनयान मिशन भारत का महत्वाकांक्षी मिशन है। इसे 2025 में लॉन्च किया जाएगा। इसका उद्देश्य ISRO की इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने और भारतीय क्षेत्रीय जल में उतरकर उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाने की क्षमता का प्रदर्शन करना है। अंतरिक्ष यात्रियों को 400 किमी की ऊंचाई पर पृथ्वी की कक्षा में भेजना है और फिर उन्हें सुरक्षित रूप से वापस लाना है।

कैसे चुने गए 4 अंतरिक्ष यात्री?

अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए आवेदन करने वाले बहुत से टेस्ट पायलटों में से, 12 लोगों को सितंबर 2019 में बेंगलुरु में हुए पहले चरण के चुना गया था। यह चयन भारतीय वायु सेना (IAF) के अधीन आने वाले इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन (IAM) द्वारा किया गया था। कई चरणों के चयन के बाद, IAM और ISRO ने अंतिम 4 लोगों को चुना था। 2020 की शुरुआत तक, ISRO ने चारों को शुरुआती प्रशिक्षण के लिए रूस भेजा, जो Covid-19 के कारण कुछ दिनों के बाद 2021 में पूरा हुआ। उसके बाद से चारों को कई एजेंसियों और सशस्त्र बल की ओर से ट्रेनिंग दी जा रही है। ISRO अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (HSFC) को प्रशिक्षण के लिए विभिन्न सिमुलेटरों से लैस करने पर काम कर रहा है। वह फिट रहने के लिए IAF के साथ नियमित रूप से उड़ान भरना जारी रखते हैं।

कब लॉन्च होगा गगनयान मिशन?

इसरो के गगनयान मिशन साल 2025 तक लॉन्च होगा। हालांकि इसके शुरुआती चरणों को इसी साल यानी 2024 तक पूरा किया जा सकता है। इसमें दो मानवरहित मिशन को अंतरिक्ष में भेजना शामिल है। जब ये मिशन सफल होंगे उसके बाद ही एस्ट्रोनॉट को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

इसरो का कहना है कि, यह मिशन सिर्फ एक तकनीकी छलांग नहीं है, बल्कि अंतरिक्ष खोजों में भारत की बढ़ती शक्ति का एक प्रमाण भी है।

You Might Also Like

यदि कविता न होती?

ट्रंप बंद करेंगे Department of Education…इससे क्या बदलाव होंगे?

गेर में जमकर उमड़ा इंदौरियों का उल्लास

वो पुराने दिन : विद्रोह से जलता तिब्बत और भारत-चीन का संघर्ष

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

TAGGED: astronauts, flight mission, Gaganyaan Mission, human space, Indian astronauts, modi, prime minister, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

trfr9ni kerala ragging row 625x300 12 February 25 -
India

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के नाम पर सारी हदें पार हुई!

12 महीना पहले

म्यांमार छोड़ बांग्लादेश भाग रहे रोहिंग्या मुसलमानों पर ड्रोन और तोपों से हमला, 200 लोगों की मौत

पाक ने चखा काबुली चने का स्वाद! अफगानिस्तान फाइनल मे।

दिल्ली में आंधी और तूफान से 2 लोगों की मौत, 23 घायल

देश में लोकसभा चुनाव से पहले CAA लागू होगा !

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.34.50 PM -
Fourth Special

होली के बाद अब रंगपंचमी पर होगी रंगों की बौछार

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 4.02.02 PM -
India

औरंगज़ेब विवाद ने भड़का दी नागपुर में हिंसा!

11 महीना पहले
rowlatt act cultural india 3 -
Fourth Special

वही दिन, वही दस्तां : आज लगा था बेड़ियों में बांधने वाला Rowlatt Act जिसने भड़काई क्रांति की चिंगारी !

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.06.18 PM -
World

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

11 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?