By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
February 5, 2026
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: फिर शुरू हुआ किसानों का प्रदर्शन, जानिए क्या है पूरा मामला
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 12 03 at 6.01.48 PM -
India

फिर शुरू हुआ किसानों का प्रदर्शन, जानिए क्या है पूरा मामला

नए तीन farm law के बदलावों से किसान संतुष्ट नहीं है।

Last updated: दिसम्बर 3, 2024 6:34 अपराह्न
By Urva Richhariya 1 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

देश में एक बार फिर किसान आंदोलन की आग सुलग गई है। मध्य दिल्ली में एक बार फिर किसानों ने अपना मार्च निकालना शुरू कर दिया है। 25 नवंबर से भारतीय किसान परिषद, किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा दलों के किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार 2 दिसंबर को किसानों ने दिल्ली चलो मार्च निकाली थी। भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष का कहना है कि, 6 दिसंबर को बाकी किसान भी दिल्ली में अपना मार्च निकालेंगे।

क्या है किसानों की चिंता?

2020 में मोदी सरकार द्वारा नए तीन farms law बनाए गए थे और कुछ बदलाव किए गए थे, लेकिन उन बदलावों से किसान संतुष्ट नहीं थे। इस बदलाव में MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य से सरकार ने अपना समर्थन हटा दिया गया था। MSP फसलों के लिए एक उचित मूल्य तय करता है। ऐसे में किसानों को डर है कि, MSP से सरकार का समर्थन हटने से उन्हें असल लागत से कम दाम का लाभ मिलेगा। इसके अलावा छोटे किसानों को डर है कि, सौदेबाजी या बारगेनिंग शक्ति कमज़ोर होने के कारण निजी संस्थान उनका शोषण करेगी, जिससे उन्हें अनाज़ की बिक्री में बहुत कम लाभ मिलेगा। इसके साथ ही किसानों का यह भी मानना है कि, उनका साथ देने वाली मंडी प्रणाली के पूर्ण रूप से खत्म होने के बाद व्यवसायी द्वारा उनका शोषण होगा।

क्या है किसानों की मांगे?

2020 से चले आ रहे आंदोलनों में किसानों की मांगे है कि, MSP को वापस वैध रूप से लागू किया जाए, किसानों का कृषि लोन माफ हो, साथ ही उन्हें पेंशन मिले, बिजली के दरों में बढ़ोतरी ना हो और उनके खिलाफ दर्ज पुलिस मामलों को वापस लिया जाए। इनके अलावा उनकी मांग है कि, पुराने अधिग्रहण कानून के तहत उन्हें 10% प्लॉट्स का आवंटन हो और 64.7% बढ़ा हुआ मुआवज़ा दिया जाए। साथ ही बिना भूमि वाले किसानों के बच्चों को रोजगार दिया जाए।

कहां-कहां हो रहा किसानों का प्रदर्शन?

दिल्ली के अलावा किसान पंजाब-हरियाणा की शंभू सीमा पर दिल्ली में एंट्री ना मिलने के बाद, 13 फरवरी से वहां पर अपना डेरा डाले हुए हैं। इसके अलावा केरल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और राजस्थान जैसे राज्यों में भी किसानों ने अपनी मांगों को लेकर, 6 दिसंबर को अपनी-अपनी विधानसभाओं तक मार्च निकालने की योजना बनाई है।

पुलिस की क्या है प्रतिक्रिया?

दिल्ली में किसान मार्च के चलते पुलिस जोरों शोरों से अपनी ड्यूटी में तैनात खड़ी है। दिल्ली से सटी सभी सीमाओं पर पुलिस दूसरे राज्य से किसानों को आने से रोक रही है। साथ ही दिल्ली में भी किसानों के मार्च को रोकने लिए पुलिस ने बैरिकेड्स का इस्तेमाल कर ट्रैफिक को नियंत्रण करने के लिए एडवाइजरी जारी की थी। आज भी पुलिस ने नोएडा एक्सप्रेसवे पर धरना दिए और डेरा डालें हुए किसानों को हिरासत में लेकर, उनका धरना समाप्त करवाया।

कब हुई थी किसान आंदोलन की शुरुआत?

इतने साल से चले आ रहे इन किसान आंदोलन की शुरुआत जनवरी 2020 में हुई थी, जब सरकार ने नए farms law पारित किए थी। इन नए नियम से किसानों के समूह खुश नहीं थे और उन्हें वापस लेने की मांग कर रहे थे। उसके लिए उन्होंने सरकार से बातचीत करने की मांग भी थी, लेकिन उन्हें सरकार की ओर से उस समय कोई जवाब नहीं मिला था। जिसके बाद उन्होंने अपनी मांग मनवाने के लिए आंदोलन और प्रदर्शन करने का रास्ता अपनाया। 2020 से किसान लगातार हर साल आंदोलन और प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इसके साथ ही, हर बदलते साल के साथ किसानों की मांगों में भी बढ़ोतरी होते जा रही हैं।

You Might Also Like

यदि कविता न होती?

ट्रंप बंद करेंगे Department of Education…इससे क्या बदलाव होंगे?

गेर में जमकर उमड़ा इंदौरियों का उल्लास

वो पुराने दिन : विद्रोह से जलता तिब्बत और भारत-चीन का संघर्ष

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

TAGGED: agricultureissues, delhi, delhimarch, delhipolice, farmersprotest, farmersrights, farmerunity, farmlaws, haryana, indianfarmers, Kerala, kisaanandolan, kisaanissues, kisaanloans, kisaanmarch, MSP, protest2024, punjab, rajasthan, thefourth, thefourthindia, uttarpradesh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

दुनिया में लगातार दो दिन टूटा गर्मी का रिकार्ड

3 वर्ष पहले

अनु मलिक और राज कपूर की वो दिलचस्प मुलाक़ात

9 साल की बच्ची का शव मिलने पर, ग्रामीणों ने पुलिस थाने में लगाई आग

महाराष्ट्र में प्रसाद खाने के बाद 200 लोगों की बिगड़ी तबीयत !

Drake की 8वीं Studio Album आज होगी Release।

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.34.50 PM -
Fourth Special

होली के बाद अब रंगपंचमी पर होगी रंगों की बौछार

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 4.02.02 PM -
India

औरंगज़ेब विवाद ने भड़का दी नागपुर में हिंसा!

11 महीना पहले
rowlatt act cultural india 3 -
Fourth Special

वही दिन, वही दस्तां : आज लगा था बेड़ियों में बांधने वाला Rowlatt Act जिसने भड़काई क्रांति की चिंगारी !

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.06.18 PM -
World

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

11 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?