By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 29, 2025
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दुनिया में लगातार दो दिन टूटा गर्मी का रिकार्ड
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
World

दुनिया में लगातार दो दिन टूटा गर्मी का रिकार्ड

वैश्विक तापमान 17.01 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

Last updated: जुलाई 5, 2023 6:35 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

दुनिया भर में चल रही लू के कारण सोमवार को वैश्विक तापमान 17.01 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस तापमान ने साल 2016 में बने पिछले रिकॉर्ड 16.92 डिग्री सेल्सियस को भी पीछे छोड़ दिया है। जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ती गर्मी से पूरी दुनिया हाल बेहाल हो गई है। इस बीच, अमेरिका के नेशनल सेंटर फॉर एनवायरनमेंटल प्रेडिक्शन ने गर्मी को लेकर एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें बताया गया है कि, वैश्विक स्तर पर 3 जुलाई और 4 जुलाई को अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। वैज्ञानिकों ने कहा कि बढ़ती गर्मी कोई जश्न नहीं, बल्कि लोगों के लिए मौत की सजा हो सकती है।

सात साल पहले का रिकॉर्ड टूटा

बता दें, दुनिया भर में चल रही लू के कारण सोमवार को औसत वैश्विक तापमान 17.01 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस तापमान ने साल 2016 में बने पिछले रिकॉर्ड 16.92 डिग्री सेल्सियस को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, दक्षिणी अमेरिका हाल के सप्ताहों में भीषण गर्मी से जूझ रहा है। इसके अलावा, चीन में भी लोग गर्मी की मार झेल रहे हैं। यहां 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान बना हुआ है। वहीं, उत्तरी अफ्रीका में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है। परेशान करने वाली बात यह है कि जहां सर्दियों का मौसम है, वहां भी गर्मी महसूस की जा रही है।

सर्दी के मौसम में भी गर्मी की मार

रिपोर्ट में कहा गया है कि, अंटार्कटिका में इस समय सर्दियों का मौसम है, लेकिन वहाँ भी असामान्य रूप से उच्च तापमान दर्ज किया गया है। अर्जेंटीना द्वीप समूह में यूक्रेन के वर्नाडस्की रिसर्च बेस ने हाल ही में 8.7 डिग्री सेल्सियस के साथ अपने जुलाई तापमान रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

वैज्ञानिकों ने बताया गर्मी का कारण

ब्रिटेन के जलवायु वैज्ञानिक फ्रेडरिक ओटो ने बढ़ते तापमान को लेकर कहा कि, यह कोई मील का पत्थर नहीं है, जिसका हमें जश्न मनाना चाहिए। यह लोगों के लिए मौत की सजा है। वहीं, अन्य वैज्ञानिकों ने कहा कि, जलवायु परिवर्तन इसके लिए जिम्मेदार है। शोधकर्ताओं का मानना है कि अल नीनो नामक प्राकृतिक मौसम घटना और इंसान हर साल वायुमंडल में 4000 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के संयोजन से गर्मी बढ़ रही है। जिसकी वजह से वायुमंडल गर्म होता जा रहा है। बता दें, भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान बढ़ने की घटना ‘अल नीनो’ कहलाती है।

You Might Also Like

ट्रंप बंद करेंगे Department of Education…इससे क्या बदलाव होंगे?

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

कनाडा को मिला नया PM, लेकिन ट्रम्प के लिए तेवर वही पुराने!

बलूचिस्तान होने का दर्द केवल बलूच ही जाने!

Mark Carney: Banking से Canada की राजनीति तक का सफर

TAGGED: #antarctica, #china, #climate, #globaltemperature, #hottestday, #scientist, #temperature, #weatherupdate
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

lieutenant general upendra dwivedi 113655589 16x9 0 -
India

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून को संभालेंगे पद

1 वर्ष पहले

‘शायद वो सुने’ : ए मेलोडिक लव लेटर बाय किंग

MP मे बनेगी अमेरीका जैसी सड़के – गडकरी 

US Report: पन्नू की हत्या की साज़िश में शामिल है Raw एजेंट

स्वाति मालीवाल के मामले उठ रहें चिंताजनक सवाल !

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 01 at 12.49.07 PM -
World

अमेरिका से यूरोप के मतभेद बढ़े तो भारत को दोस्त बनाने का हो रहा प्रयास!

8 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 02 28 at 3.10.30 PM -
World

अमेरिका IMF और विश्व बैंक से बाहर हुआ तो इससे बाकी देशों पर क्या असर पड़ेगा?

8 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 02 28 at 2.50.25 PM -
India

Nifty और Sensex में ऐतिहासिक गिरावट, आखिर किन वजहों से शेयर बाजार हुआ Crash?

8 महीना पहले
Trump tariffs 696x392 1 -
World

अमेरिका में ‘Green Card’ और ‘Gold Card’ में क्या अंतर है?

8 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?