By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
February 5, 2026
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दिल्ली के आशा किरण होम में बीते 20 दिनों में 13 बच्चों की हुई मौत
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
77f61a523fd81fe29beb1ec68500b3ed -
India

दिल्ली के आशा किरण होम में बीते 20 दिनों में 13 बच्चों की हुई मौत

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

Last updated: अगस्त 2, 2024 5:04 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

देश की राजधानी दिल्ली हमेशा चर्चा में बनी रहती है। आए दिन यहां कोई न कोई घटना होती रहती है। ताज़ा मामला दिल्ली के आशा किरण होम का है जो एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बार मामला रहस्यमयी हालात में हुई मौतों का है। पिछले महीने जुलाई में यहां 20 दिन के अंदर 13 लोगों की रहस्यमयी हालात में मौत हुई है। इसके बाद अब तक यहां मरने वाले बच्चों की संख्या 27 हो चुकी है। आशा किरण होम एक “मानसिक दिव्यांगों का घर” है।

पहले भी विवादों में आ चुका है आशा किरण होम

यह पहली बार नहीं है कि, आशा किरण होम का नाम विवादों में हो, इससे पहले भी रहस्यमयी हालात में मौतों के कारण चर्चा में रहा है। यहां हुई मौतों का मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा हैं। दरअसल, आशा किरण में मानसिक रूप से कमजोर बच्चों की देखभाल की जाती है और एक अधिकारी ने बताया कि, मौजूदा समय में यहां क्षमता से अधिक बच्चे हैं।

बच्चों को नहीं मिलती प्रॉपर डाइट

आशा किरण होम में काम करने वाले एक वर्कर ने बताया कि, बच्चों को जो पहले सुविधा मिलती थी वह अब सुविधा नहीं मिलती है। अंदर के बहुत बुरे हालात हैं। ना ही बच्चों को प्रॉपर डाइट मिलती है। 4 साल पहले तक बच्चों को दूध, अंडा सब मिलता था लेकिन अब सब बंद कर दिया गया है। सिर्फ दाल-रोटी मिलती है। अंदर अभी भी कम से कम 20 से 25 बच्चों को TB की बीमारी है जिनका इलाज जारी है।

यहां इस साल लगातार हुई मौतें

जनवरी में 3, फरवरी में 2, मार्च में 3, अप्रैल में 2, मई में 1, जून में 3 और जुलाई में 13 मौत हुई हैं। जबकि साल 2023 में जनवरी से जुलाई के बीच ही कुल 13 लोगों की मौत हो चुकी थीं। हालांकि अब आशा किरण की प्रशासन इतने गंभीर विषय पर बात करने को तैयार नहीं है।

दिल्ली सरकार क्यो कुछ नहीं कर रही

राष्ट्रीय महिला आयोग NCW ने आश्रय गृह में एक टीम भेजी है और लापरवाही के लिए आप सरकार पर निशाना साधा है। NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, “सालों से दिल्ली सरकार द्वारा संचालित आशा किरण आश्रय गृह ने सारी आशा खो दी है। लोग इसमें पीड़ित हैं और मर रहे है लेकिन दिल्ली सरकार कुछ नहीं करती। हालांकि मैंने इसका संज्ञान लिया है और अपनी टीम को इसकी जांच के लिए भेजा है।”

आशा किरण आश्रय गृह में मौतों का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। बच्चों की मौत के मामले में दिल्ली की मंत्री आतिशी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। मंत्री की तरफ से दिए गए आदेश में लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने को भी कहा गया है। अब देखना यह है कि, इस मामले में सरकार आरोपियों के खिलाफ क्या करवाई करेंगी?

You Might Also Like

यदि कविता न होती?

ट्रंप बंद करेंगे Department of Education…इससे क्या बदलाव होंगे?

गेर में जमकर उमड़ा इंदौरियों का उल्लास

वो पुराने दिन : विद्रोह से जलता तिब्बत और भारत-चीन का संघर्ष

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

TAGGED: Asha kiran home, children death, delhi, delhi goverment, mentally handicapped children, NCW, shelter home, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

boAt 202309191554560863 H@@IGHT 400 W@@IDTH 600 -
India

सिंगर शुभ का जमकर हो रहा विरोध, boat ने वापस ली sponsorship

2 वर्ष पहले

इंदौर एयरपोर्ट स्वच्छता में कम, रैंकिंग में टॉप-5 से बाहर

Advantage Assam Summit 2.0: मध्य प्रदेश के बाद अब असम को सौगातें

आज की तारीख – 12: रानी येसुबाई का आत्मसमर्पण, रायगढ़ का किला हुआ मुग़लों के नाम!

कोचिंग सेंटर्स पर गिरी नई गाइडलाइंस की गाज !

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.34.50 PM -
Fourth Special

होली के बाद अब रंगपंचमी पर होगी रंगों की बौछार

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 4.02.02 PM -
India

औरंगज़ेब विवाद ने भड़का दी नागपुर में हिंसा!

11 महीना पहले
rowlatt act cultural india 3 -
Fourth Special

वही दिन, वही दस्तां : आज लगा था बेड़ियों में बांधने वाला Rowlatt Act जिसने भड़काई क्रांति की चिंगारी !

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.06.18 PM -
World

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

11 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?