By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
February 5, 2026
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: कोचिंग सेंटर्स पर गिरी नई गाइडलाइंस की गाज !
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 2 2 -
Education

कोचिंग सेंटर्स पर गिरी नई गाइडलाइंस की गाज !

कोचिंग सेंटर्स में 10वीं तक के छात्रों की एंट्री बंद।

Last updated: जनवरी 27, 2024 4:25 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने नई एजुकेशन पॉलिसी के तहत गाइडलाइन फॉर रजिस्ट्रेशन रेगुलेशन कोचिंग सेंटर-2024 जारी की है। जिसके तहत 16 साल से कम उम्र के विद्यार्थियों को कोचिंग में प्रवेश नहीं देने और कक्षा 10वीं के बाद ही विद्यार्थियों को संस्थानों में प्रवेश देने के लिए आदेश दिए है। हालांकि इसके बाद कोटा की कोचिंग इंस्टीट्यूट को झटका लग सकता है, क्योंकि कोटा में मेडिकल और इंजीनियरिंग की एंट्रेंस परीक्षा की तैयारी करने के लिए कक्षा 9वीं से ही स्टूडेंट पढ़ने आते हैं, जिनकी उम्र 16 साल से भी कम होती है। ऐसे बच्चों की संख्या करीब 30 फीसदी के आसपास होती है। कोटा के 10 बड़े कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले करीब एक लाख स्टूडेंट हैं। हालांकि कोचिंग सेंटर्स के लिए सरकार की नई गाइडलाइंस जारी होने के बाद कोटा से कई कोचिंग इंस्टीट्यूट के शिक्षक और इंस्टीट्यूट मालिक के रिएक्शन आ रहे हैं।

कोटा के एक हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा

राजस्थान के कोटा में हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन मित्तल ने कहा कि, कोचिंग सेंटर के लिए केंद्र सरकार की जो नई गाइडलाइन आई है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों को कोचिंग में एडमिशन नहीं दे सकते, इससे मैं सहमत नहीं हूं, मुझे लगता है कि, 16 वर्ष के बच्चों की यह उम्र सीखने की ही उम्र होती है। केंद्र सरकार को इस बारे में एक बार फिर से विचार करना चाहिए और जितने भी बच्चे 16 वर्ष के है, व 9वीं और 10वीं में पढ़ रहे हैं, उनके पेरेंट्स से भी चर्चा करनी चाहिए। सरकार को चर्चा करके इस नियम को दोबारा लागू करना चाहिए, नहीं तो जो बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, वे आगे नहीं बढ़ पाएंगे।

शिक्षा मंत्रालय के निर्देश से इन पर पड़ेगा असर

कोटा में लगातार हो रहे सुसाइड और अन्य शहरों की अव्यवस्थाओं को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद इस निर्देश को बनाया गया है। कोटा के एजुकेशन एक्सपर्ट बताते हैं “यह निर्देश यदि सरकार ने बनाया है तो इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। इस निर्देश के तहत यदि 16 साल या उससे कम उम्र का बच्चा यहां पढ़ने नहीं आता है तो, हॉस्टल संचालको, मेस संचालकों और अन्य लोगों पर भी इसका सीधा असर देखने को मिलेगा”।

नई पॉलिसी में दिए गए है ये निर्देश

• नई गाइडलाइन के अनुसार 50 से अधिक स्टूडेंट्स के प्रवेश वाले इंस्टीट्यूट को ही कोचिंग माना जाएगा। साथ ही स्टूडेंटस के बैठने के लिए पर्याप्त जगह की व्यवस्था होनी चाहिए।

• विद्यार्थी के स्कूल समय के दौरान कोचिंग नहीं दी जा सकेगी।

• एक दिन में 5 घंटे से अधिक से समय की क्लास नहीं होगी। इसके अलावा क्लास सुबह जल्दी और देर शाम तक भी नहीं चलाई जा सकेगी।

• 10वीं की क्लास पूरी करने के बाद ही विद्यार्थी को प्रवेश दिया जाए।

• प्रवेश के तहत विद्यार्थियों को अन्य विकल्प भी बताए जाएं। इनमें मेडिकल और इंजीनियरिंग एंट्रेंस परीक्षा के अलावा विद्यार्थी किस फील्ड में अच्छा कर सकते हैं, ये भी जानकारी देनी होगी। उसे हर फील्ड के करियर ऑप्शन भी बताने होंगे।

• सार्वजनिक अवकाश और त्योहार पर कोचिंग इंस्टीट्यूट को छुट्टी देनी होगी।

• कोचिंग संस्थान के जरिए लिए जाने वाले टेस्ट का रिजल्ट सार्वजनिक नहीं किया जाएगा हर बच्चों को अपना अपना रिजल्ट बताया जाए।

• यदि कोई छात्र किसी भी समय कोर्स को छोड़ता है तो, 10 दिन में कोचिंग संस्थान को फीस वापस लौटानी होगी।

• हर तीन महीने में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग होगी। सीसीटीवी, स्टूडेंट की अटेंडेंस पर नजर होगी, स्क्रीनिंग होगी, टेस्ट, एडमिशन फीस रिफंड सहित कई चीजों को इसमें शामिल किया गया है।

• नियमों को नहीं मानने वाली कोचिंग इंस्टीट्यूट पर पहली बार 25 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा, और तीसरी बार रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

यदि कविता न होती?

ट्रंप बंद करेंगे Department of Education…इससे क्या बदलाव होंगे?

गेर में जमकर उमड़ा इंदौरियों का उल्लास

वो पुराने दिन : विद्रोह से जलता तिब्बत और भारत-चीन का संघर्ष

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

TAGGED: centeral goverment, coaching centre, Guidelines, hostel, kota, new education policy, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

download 2 3 -
India

मध्य प्रदेश की इन चार हस्तियों को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार !

2 वर्ष पहले

फतेहपुर सीकरी दरगाह की जगह क्या कामाख्या देवी का मंदिर था ?

इंदौर में दिनदहाड़े नाबालिक लड़की का हुआ अपहरण !

हार के बावजूद वर्ल्डकप से भारत को हुआ बहुत फायदा, कई देशों की GDP से भी ज्यादा कमाई

बढ़ रही है महिलाओं में शराब, सिगरेट की लत !

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.34.50 PM -
Fourth Special

होली के बाद अब रंगपंचमी पर होगी रंगों की बौछार

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 4.02.02 PM -
India

औरंगज़ेब विवाद ने भड़का दी नागपुर में हिंसा!

11 महीना पहले
rowlatt act cultural india 3 -
Fourth Special

वही दिन, वही दस्तां : आज लगा था बेड़ियों में बांधने वाला Rowlatt Act जिसने भड़काई क्रांति की चिंगारी !

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.06.18 PM -
World

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

11 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?