By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 29, 2025
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति ने सदनों को किया संबोधित, स्पीच में किन बातों का हुआ जिक्र?
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
deccanherald 2025 01 -
India

बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति ने सदनों को किया संबोधित, स्पीच में किन बातों का हुआ जिक्र?

अपने भाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार की उपलब्धियों, नीतियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

Last updated: जनवरी 31, 2025 3:28 अपराह्न
By Rajneesh 9 महीना पहले
Share
6 Min Read
SHARE

1 फरवरी से संसद में बजट सत्र की शुरुआत होनी है। सत्र शुरू होने से पहले आज संसद भवन पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। फिर राष्ट्रपती द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने सरकार की उपलब्धियों, नीतियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी 2025 तक चलेगा, जिसमें 9 बैठकें होंगी। दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक निर्धारित है, जिसमें विभिन्न मंत्रालयों की मांगों पर चर्चा और बजट पारित किया जाएगा।

राष्ट्रपति के अभिभाषण की मुख्य बातें

आर्थिक प्रगति: राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि वैश्विक संकटों के बावजूद भारत सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है। उन्होंने बताया कि पिछली दो तिमाहियों में देश की ग्रोथ रेट 7.5% से अधिक रही है। एक्सपेंस रेट को नियंत्रित करते हुए इसे 4% पर बनाए रखने में सफलता मिली है।

गरीबी उन्मूलन: उन्होंने उल्लेख किया कि सरकार के कार्यकाल में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत का मेट्रो नेटवर्क अब 1 हजार किलोमीटर के माइलस्टोन को पार कर चुका है। भारत अब मेट्रो नेटवर्क के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। आसान कनेक्टिविटी प्रदान करने और शहरी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश में 15 रोपवे परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है।

डिजिटल इंडिया: राष्ट्रपति ने बताया कि आज विश्व के कुल रियल-टाइम डिजिटल लेन-देन का 46% भारत में होता है। पिछले महीने UPI के माध्यम से 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए, जिसमें 18 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन शामिल है।
महिला सशक्तिकरण: नारी शक्ति अधिनियम के पारित होने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और इसे महिला-केन्द्रित विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

राम मंदिर निर्माण: राष्ट्रपति ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को सदियों पुरानी आकांक्षा की पूर्ति बताया और कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पांच दिनों में 13 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार: उन्होंने बताया कि शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव के कारण मातृ मृत्यु दर में कमी आई है। उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों में बीमारियों की घटनाओं में भी कमी दर्ज की गई है।

कृषि और किसान कल्याण: राष्ट्रपति ने किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि उत्पादकता बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं में सुधार और किसानों को तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।

बुनियादी ढांचा विकास: राष्ट्रपति मुर्मू ने देश के बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर देते हुए कहा कि सरकार ने सड़कों, रेल, हवाई अड्डों और बंदरगाहों के निर्माण में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने भारत के सबसे बड़े समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ और ‘नमो भारत ट्रेन’ जैसी परियोजनाओं का उल्लेख किया।

शिक्षा और कौशल विकास: राष्ट्रपति ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और युवाओं के कौशल विकास के लिए सरकार की पहलों की सराहना की। उन्होंने नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन और विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने के प्रयासों का उल्लेख किया।

जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण: राष्ट्रपति ने जलवायु परिवर्तन से निपटने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की प्रगति और स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला।

राष्ट्रपति द्रौपदी का यह अभिभाषण सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का व्यापक विवरण प्रस्तुत करता है, जो देश के समग्र विकास और नागरिकों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

आज पीएम मोदी ने कहा कि हमारे गणतंत्र ने 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह देश के प्रत्येक नागरिक के लिए बहुत गर्व की बात है। इस देश के लोगों ने मुझे तीसरी बार ये जिम्मेदारी दी है और ये इस तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। मैं विश्वास से कह सकता हूं कि 2047 में जब आजादी के 100 साल होंगे, विकसित भारत का जो संकल्प इस देश ने लिया है उस दिशा में यह बजट सत्र, यह बजट एक नया विश्वास पैदा करेगा, नई ऊर्जा देगा कि देश जब आजादी के 100 साल मनाएगा तब विकसित होकर रहेगा। 140 करोड़ देशवासी अपने सामूहिक प्रयासों से इस संकल्प को पूरा करेंगे।

इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण पेश करते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया तो लोकसभा अध्यक्ष ने लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी। राज्यसभा में भी वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई।

You Might Also Like

यदि कविता न होती?

ट्रंप बंद करेंगे Department of Education…इससे क्या बदलाव होंगे?

गेर में जमकर उमड़ा इंदौरियों का उल्लास

वो पुराने दिन : विद्रोह से जलता तिब्बत और भारत-चीन का संघर्ष

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

TAGGED: budget session 2025, digital india, drupadi murmu, economic growth india, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

18101 5378895 updates -
Entertainment

इसलिए नही जाते आमिर खान किसी भी अवार्ड शो में

2 वर्ष पहले

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया बड़ा ऐलान !

मध्य प्रदेश: कमलनाथ की हार-जीत पर छिंदवाड़ा में लगी 10 लाख रुपये की शर्त

गुजरात के पंचमहल में बड़ा हादसा, जवानों से भरी बस पलटी, 38 जवान घायल

गुरुत्व तरंगों से नापी जा सकेंगी ब्रम्हांड के विस्तार की गति

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.34.50 PM -
Fourth Special

होली के बाद अब रंगपंचमी पर होगी रंगों की बौछार

7 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 4.02.02 PM -
India

औरंगज़ेब विवाद ने भड़का दी नागपुर में हिंसा!

8 महीना पहले
rowlatt act cultural india 3 -
Fourth Special

वही दिन, वही दस्तां : आज लगा था बेड़ियों में बांधने वाला Rowlatt Act जिसने भड़काई क्रांति की चिंगारी !

8 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.06.18 PM -
World

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

8 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?