By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 30, 2025
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: भारतीय नौसेना दिवस के पीछे की कहानी!
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 12 04 at 2.50.25 PM -
Fourth Special

भारतीय नौसेना दिवस के पीछे की कहानी!

1971 के भारत-पाकिस्‍तान युद्ध की सफलता को यादगार बनाने लिए नौसेना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था।

Last updated: दिसम्बर 4, 2024 5:11 अपराह्न
By Rajneesh 11 महीना पहले
Share
4 Min Read
SHARE

साल 1971 के नवंबर और दिसंबर का महीना भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के इतिहास में काफी अहमयित रखता है। ये युद्ध का दौर था। 1971 के भारत-पाकिस्‍तान युद्ध का जिक्र आते ही हमारे जेहन में अक्‍सर पाक सैनिकों की कब्रगाह बनाते भारतीय जांबाजों की तस्‍वीरें उभर कर सामने आती हैं। उस युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना ने ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ नामक एक साहसिक ऑपरेशन चलाया था । इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य कराची बंदरगाह पर हमला करना था, जो पाकिस्तान की नौसेना के लिए एक महत्वपूर्ण आधार था। इस हमले में भारत ने पहली बार जहाजों से दागे जाने वाले मिसाइलों का इस्तेमाल किया था।

ऑपरेशन ट्राइडेंट के तीन दिन बाद भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन पायथन को अंजाम दिया। यह कराची बंदरगाह पर दूसरा हमला था। इन दोनों अभियानों ने भारतीय नौसेना की शक्ति और रणनीतिक कुशलता को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई।

ये दोनों ऑपरेशन इतने सफल रहे थे कि भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के जहाजों और तेल टैंकों को भारी नुकसान पहुंचाया। इस हमले के कारण कराची बंदरगाह कई दिनों तक जलता रहा। इस विजय ने युद्ध में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

3 दिसंबर को जंग शुरू हुई और 16 दिसंबर 1971 को भारत ने 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को आत्मसमर्पण करा कर विश्व इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया। इसी युद्ध के बाद पश्चिमी पाकिस्तान से पूर्वी पाकिस्तान अलग होकर एक नए राष्ट्र बांग्लादेश के रूप में आस्तित्व में आया।

युद्ध की इस अद्वितीय सफलता को यादगार बनाने और भारतीय नौसेना के बलिदान व योगदान का सम्मान करने के लिए हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।

इस दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें नौसेना के जहाजों और उपकरणों की प्रदर्शनी, समुद्री अभ्यास और सम्मान समारोह शामिल होते हैं। गेटवे ऑफ इंडिया पर विशेष कार्यक्रम और झांकियां आयोजित की जाती हैं। इसके अलावा, देश के नागरिकों को भारतीय नौसेना के पराक्रम की झलक दिखाने के लिए विशेष डॉक्यूमेंट्री और वीडियो जारी किए जाते हैं।

वैसे भारतीय नौसेना का इतिहास लगभग 400 वर्षों से अधिक पुराना है। इसकी शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज के समय मानी जाती है, जब उन्होंने मराठा नौसेना की स्थापना की थी।

आधुनिक भारतीय नौसेना की स्थापना 1612 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने की थी। स्वतंत्रता के बाद, 26 जनवरी 1950 को भारतीय नौसेना को आधिकारिक तौर पर रिपब्लिक इंडिया की नेवी के रूप में मान्यता दी गई। आज भारतीय नौसेना दुनिया की सबसे बड़ी और सशक्त नौसेनाओं में से एक है। इसके पास आधुनिक युद्धपोत, पनडुब्बियां, और लड़ाकू विमान हैं।

भारतीय नौसेना, समुद्री सीमा की सुरक्षा के अलावा, कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी करती है। ये भारत के 7,516 किलोमीटर लंबे समुद्री तट पर कड़ा पहरा देती है। जिसमें हिंद महासागर क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों और समुद्री मार्गों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना भी शामिल है। सुनामी, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत और बचाव कार्यों में नौसेना का योगदान अहम होता है। अंतर्राष्ट्रीय शांति के लिए ये कई संयुक्त सैन्य अभ्यासों में भाग लेती है।

नौसेना दिवस केवल भारतीय नौसेना के शौर्य और पराक्रम का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हर भारतीय को अपनी सशक्त समुद्री सेना पर गर्व महसूस कराने का दिन है।

You Might Also Like

यदि कविता न होती?

ट्रंप बंद करेंगे Department of Education…इससे क्या बदलाव होंगे?

गेर में जमकर उमड़ा इंदौरियों का उल्लास

वो पुराने दिन : विद्रोह से जलता तिब्बत और भारत-चीन का संघर्ष

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

TAGGED: 1971 india pakistan war, december 4th, indian naval forces, Indian Navy, indian navy day, karachi port attack, naval heritage, naval operations, operation python, operation trident, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

upfront eds shadow 23062252 16x9 1 -
India

हेमंत सोरेन की FIR, 4 पत्रकारों को मिला समन

2 वर्ष पहले

कैसा था वो दिन जब हुआ पहला परमाणु परीक्षण

गुजरात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नमाज पढ़ने को लेकर विदेशी छात्रो में हुआ विवाद !

एंड्रॉयड ने जारी किया मैस्कट का नया अवतार

दिल्ली में दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर लाखों रुपये लूटे

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.34.50 PM -
Fourth Special

होली के बाद अब रंगपंचमी पर होगी रंगों की बौछार

8 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 4.02.02 PM -
India

औरंगज़ेब विवाद ने भड़का दी नागपुर में हिंसा!

8 महीना पहले
rowlatt act cultural india 3 -
Fourth Special

वही दिन, वही दस्तां : आज लगा था बेड़ियों में बांधने वाला Rowlatt Act जिसने भड़काई क्रांति की चिंगारी !

8 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.06.18 PM -
World

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

8 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?