By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
February 5, 2026
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: भारत में अधिकतर नेता अपराधी क्यों?
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
PTI08 28 2023 000150A -
Fourth Special

भारत में अधिकतर नेता अपराधी क्यों?

नेताओं के खिलाफ कई आपराधिक मामले होते हैं, फिर भी वे सत्ता में बने रहते हैं।

Last updated: दिसम्बर 2, 2024 5:18 अपराह्न
By Saloni 1 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

भारत में राजनीति और अपराध का गहरा रिश्ता है। कई बार यह देखा गया है कि नेताओं के खिलाफ कई आपराधिक मामले होते हैं, फिर भी वे सत्ता में बने रहते हैं। कई राजनेताओं पर FIR दर्ज होती है, फिर भी उन्हें कोई सजा नहीं मिलती और इसके पीछे का कारण उनका राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा होना होता है। ये नेता जानते हैं कि उनके पास सत्ता की शक्ति है, जिससे वे कानून से बच सकते हैं। इससे एक गहरी समस्या उत्पन्न होती है, जिसमें अपराधियों का मनोबल बढ़ता है, क्योंकि उन्हें यह भरोसा होता है कि वे राजनीतिक संरक्षण के कारण आसानी से बच सकते हैं।

कानून और व्यवस्था की स्थिति

भारत में कानून की स्थिति बहुत कमज़ोर है। प्रशासनिक और कानूनी जाँच अक्सर बहुत समय लेती है, लंबी प्रक्रिया के कारण अधिकतर अपराधी अक्सर बच भी जाते हैं। इस समय एक व्यक्ति जो सच्चाई बोलता है या इन अपराधियों के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे धमकियां मिलती हैं। नेताओं के पास ना केवल राजनीतिक ताकत होती है, बल्कि वे भ्रष्टाचार का भी सहारा लेते हैं, जिससे वे कानून से बच जाते हैं। हाल ही में, DMK नेता सेंटिल बालाजी का मामला सामने आया, उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला था। उन्हें जमानत मिल गई और उसके अगले ही दिन उन्हें मंत्री पद पर दोबारा नियुक्त कर दिया गया। खुद सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सवाल उठाया, लेकिन फिर भी उनकी नियुक्ति में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह मामला कानून के प्रति जनता का विश्वास कमजोर करता है, क्योंकि अगर यह स्थिति गरीब और मध्यम वर्ग के लिए होती, तो उन्हें ऐसी छूट नहीं मिलती।

बड़ी हस्तियों का अपराध में शामिल होना

भारत में कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं, लेकिन वे बिना किसी डर के अपनी राजनीति करते रहते हैं। उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश के कुछ नेताओं पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं और वे चुनाव जीतने के बाद अपनी राजनीतिक शक्ति के साथ कानूनी प्रक्रिया को दरकिनार कर देते हैं। भ्रष्टाचार, तस्करी और हिंसा जैसे मामलों में लिप्त रहकर, ये नेता कानून से बाहर निकलने में सफल हो जाते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि उनके पास सत्ता का समर्थन है।

राजनीति में शिक्षा और डिग्री की कमी

भारत में एक और बड़ी समस्या यह है कि राजनीति में जाने के लिए किसी खास शिक्षा या डिग्री की आवश्यकता नहीं है। किसी भी व्यक्ति को, जो जिम्मेदारियों से भरी एक राज्य या देश को चलाने के लिए उपयुक्त नहीं हो, राजनीति में अपनी जगह मिल सकती है। क्या यह उचित है कि एक व्यक्ति जो कभी कानून का पालन नहीं करता, वह एक राज्य या देश का नेतृत्व करे? यह सवाल हमें बार-बार सोचने पर मजबूर करता है कि क्या देश को चलाने के लिए अपराधियों के हाथों में सत्ता देनी चाहिए?

कानून और व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता

भारत में ऐसे नेताओं का सत्ता में होना और उन्हें कानून से बचने की छूट मिलना, यह स्थिति देश के लिए गंभीर खतरे की बात है। यदि हमारे कानून और न्यायपालिका को इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए दृढ़ और सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो हम कभी भी भ्रष्टाचार और अपराध को समाप्त नहीं कर पाएंगे।

हमारे देश की राजनीति को सुधारने के लिए यह आवश्यक है कि अपराधियों को राजनीति में प्रवेश करने से रोका जाए। इससे न केवल कानून के प्रति विश्वास बढ़ेगा, बल्कि यह भी सुनिश्चित होगा कि हमारी सरकारें और राजनीतिक नेता जनता की भलाई के लिए काम करें, ना कि अपने निजी लाभ के लिए। मजबूत कानून और सख्त नियम बनाए जाने चाहिए ताकि अपराधी नेताओं को राजनीति में मौका ना मिले।

You Might Also Like

यदि कविता न होती?

ट्रंप बंद करेंगे Department of Education…इससे क्या बदलाव होंगे?

गेर में जमकर उमड़ा इंदौरियों का उल्लास

वो पुराने दिन : विद्रोह से जलता तिब्बत और भारत-चीन का संघर्ष

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

TAGGED: crime and politics, criminal politicians, india justice system, india politics, law and order in india, law and politics, political corruption, political crime, political power, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 03 01 at 2.55.10 PM -
India

उत्तराखंड में अबतक की सबसे बड़ी Digital Arrest, पीड़ित से 47 लाख ठगे

11 महीना पहले

दिल्ली में आंधी और तूफान से 2 लोगों की मौत, 23 घायल

अयोध्या जाने से इनकार कर अपनों के निशाने पर कॉंग्रेस हाईकमान

Indore: नियमों का उल्लंघन देख, ट्रैफिक पुलिस ले रही एक्शन!

भारतीय रेडियो के सबसे नामी एनाउंसर अमीन सयानी का निधन!

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.34.50 PM -
Fourth Special

होली के बाद अब रंगपंचमी पर होगी रंगों की बौछार

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 4.02.02 PM -
India

औरंगज़ेब विवाद ने भड़का दी नागपुर में हिंसा!

11 महीना पहले
rowlatt act cultural india 3 -
Fourth Special

वही दिन, वही दस्तां : आज लगा था बेड़ियों में बांधने वाला Rowlatt Act जिसने भड़काई क्रांति की चिंगारी !

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.06.18 PM -
World

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

11 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?