By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
February 5, 2026
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Advantage Assam Summit 2.0: मध्य प्रदेश के बाद अब असम को सौगातें
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 02 25 at 4.58.23 PM -
India

Advantage Assam Summit 2.0: मध्य प्रदेश के बाद अब असम को सौगातें

यह एक Investment और Infrastructure Summit हैं।

Last updated: फ़रवरी 25, 2025 5:02 अपराह्न
By Mihir Dhekane 11 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

भोपाल में चले 2 दिवसीय Global Investors Summit के बाद अब असम के लिए ढेर सारी सौगातों की घोषणा हुई, जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने यहां दो दिनों तक चलने वाली Advantage Assam Summit 2.0 का उद्घाटन किया। यह एक Investment और Infrastructure Summit हैं, जिससे राज्य में औद्योगिक क्षेत्र में संभावनाएं और अधिक बढ़ जायेंगी।

इस Summit की शुरुआत ही ऐतिहासिक रिकॉर्ड के साथ हुई, जब 8,500 कलाकारों ने गुवाहाटी के Sarusajai Stadium में पारंपरिक झुमुर नृत्य का प्रदर्शन किया। यह नृत्य असम के चाय बागान श्रमिकों और आदिवासी समुदाय का अहम हिस्सा है, और इसकी शुरुआत 19वीं शताब्दी में चाय बागानों के स्थापित होने के समय हुई थी। झुमुर नृत्य श्रमिकों की दिनभर की मेहनत के बाद खुशी और एकता को दर्शाता हैं।

इस Summit में असम को बड़ा तोहफा मिला, जब देश के दो शीर्ष Businessmen गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी ने यहां 50- 50 हज़ार करोड़ रुपयों के भारी निवेश के ऐलान किया। अदाणी सड़क निर्माण, हवाई अड्डों, बिजली ट्रांसमिशन, urban gas supply network और aerocity जैसे क्षेत्रों में निवेश करेंगे, वहीं अंबानी द्वारा परमाणु ऊर्जा, खाद्य और गैर-खाद्य उत्पादों की आपूर्ति शृंखला जैसे ज़रूरी इलाकों में निवेश किया जाएगा।

समारोह में सज्जन जिंदल, एन चंद्रशेखरन जैसे दिग्गज भी मौजूद रहे। इनके अलावा एस्सार ग्रुप, वेदांता ग्रुप, ऑइल इंडिया, वेलस्पन इंडिया जैसे नामी समूहों ने भी बड़े निवेश की घोषणा की। इतना ही नहीं भूटान, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड समेत 60 देशों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भी इस Summit में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि असम Semiconductor Hub के रूप में उभरेगा। इसके लिए टाटा ने राज्य में Semiconductor Assembling भी शुरू कर दी हैं। आगे बढ़ते हुए उन्होंने कहा हमारी सरकार में असम की इकॉनोमी 6 गुना बढ़ चुकी हैं, जो पहले 2.75 लाख करोड़ थी,अब बढ़कर 6 लाख करोड़ रुपए की हो गई है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने आंकड़ों को साझा करते हुए कहा कि, 2013-14 में असम का जीडीपी 29 बिलियन डॉलर हुआ करता था लेकिन 2023 में GDP बढ़कर 68.7 बिलियन डॉलर हो चुका हैं।2025 में जीडीपी ग्रोथ 15.2% प्रतिशत होगा।

Summit ने राज्य के सामने कई ज़रूरी अवसर पेश किए हैं, जो असम के Financial और Industrial Development की दिशा में अहम साबित हो सकते हैं।

You Might Also Like

यदि कविता न होती?

ट्रंप बंद करेंगे Department of Education…इससे क्या बदलाव होंगे?

गेर में जमकर उमड़ा इंदौरियों का उल्लास

वो पुराने दिन : विद्रोह से जलता तिब्बत और भारत-चीन का संघर्ष

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

TAGGED: assam, Assam GDP, Assam summit 2.0, Gautam Adani, global investors summit, guwahati, himanta biswa sarma, Mukesh Ambani, pm modi, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

u7ue43jo jaya prada joins bjp march 2019 650x400 26 March 19 -
India

MP- MLA कोर्ट ने जयाप्रदा को गिरफ्तार कर 6 मार्च को कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए !

2 वर्ष पहले

किसानों और पुलिसकर्मियों में झड़प के बाद, 29 फरवरी तक टला दिल्ली कूच !

भाजपा ने Google-YouTube को दिए 103 करोड़ के विज्ञापन, दूसरे स्थान पर कांग्रेस

Stoinis के निर्णय से क्रिकेट जगत में हैरानी, ऑस्ट्रेलिया के लिए बढ़ी मुश्किलें!

शिकागो में दो भारतीय छात्रों पर फायरिंग, एक की मौत 

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.34.50 PM -
Fourth Special

होली के बाद अब रंगपंचमी पर होगी रंगों की बौछार

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 4.02.02 PM -
India

औरंगज़ेब विवाद ने भड़का दी नागपुर में हिंसा!

11 महीना पहले
rowlatt act cultural india 3 -
Fourth Special

वही दिन, वही दस्तां : आज लगा था बेड़ियों में बांधने वाला Rowlatt Act जिसने भड़काई क्रांति की चिंगारी !

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.06.18 PM -
World

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

11 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?