By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
February 5, 2026
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना में कौन है ज़िम्मेदार ?
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 1 -
India

कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना में कौन है ज़िम्मेदार ?

Last updated: जून 18, 2024 4:20 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

बंगाल के कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना से पूरा देश शोक में है। यह दुर्घटना कल यानी 17 जून को हुई है। जिसमें एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी। कंचनजंगा अगरतला से कोलकाता के सियालदह जा रही थी, तब ही दार्जलिंग के रंगापानी स्टेशन के पास यह हादसा हुआ है। इस हादसे में 9 से 15 लोगों की मौत के और 50 लोगों के घायल होने के आंकड़े सामने आए हैं। हादसे में लोको पायलट (ड्राइवर) की भी मौत हो चुकी है।

ड्राइवर और सिग्नल विफलता कौन है ज़िम्मेदार?

हादसे की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, ड्राइवर और सिग्नल में गड़बड़ी दोनों ही इसके लिए जिम्मेदार हैं। एक रेलवे अधिकारी के मुताबिक, स्वचालित (ऑटोमैटिक) सिग्नलिंग प्रणाली की विफलता के स्थिति में, स्टेशन मास्टर एक लिखित प्राधिकरण यानी एक अधिकार प्रमाण जारी करता है, जिसे TA 912 के रूप में जाना जाता है। इस अधिकार के अंतर्गत ड्राइवर को सिस्टम की खराबी के कारण सभी लाल सिग्नलों को पार करने की अनुमति मिलती है। यह ही अनुमति ड्राइवर को भी मिली थी, जिसके चलते ड्राइवर किसी भी सिग्नल पर नहीं रुका था। रेलवे बोर्ड का कहना है कि, ड्राइवर को TA 912 के तहत लाल सिग्नल पार करने की अनुमति मिली थी, लेकिन इसके वाबजूद ड्राइवर ने के गति सीमा का उल्लघंन किया जिस वजह से यह हादसा हुआ है।

रेलवे मंत्री की प्रतिक्रिया

इस हादसे के बाद रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटनास्थल का दौरा कर राहत कार्यों का निरीक्षण किया। अश्विनी ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा जारी करी है। वह मृतकों के परिवारों के 10 लाख का, गंभीर रूप से घायलों के लिए 2.5 लाख और मामूली रूप से घायलों के लिए 50,000 का मुआवजा देंगे।

ट्रैक में नहीं था कवच सिस्टम

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष जया वर्मा का कहना है कि, जिस रूट पर हादसा हुआ है वहां पर कवच सिस्टम नहीं है। जया के मुताबिक, बहुत जल्द इसका विस्तार किया जाएगा। कवच सिस्टम ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (ATP) प्रणाली है, जिसे भारत में अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (RSCO) और अन्य भारतीय फर्मों द्वारा विकसित किया गया था। इसकी विशेषता यह है कि, यदि ड्राइवर समय पर ब्रेक लगाने से चूक जाता है, तो यह सिस्टम ट्रेन की गति को अपने आप नियंत्रित कर लेता है।

हादसे के बाद भाजपा और रेल मंत्री पर विपक्ष का हमला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, नरेन्द्र मोदी सरकार ने पिछले 10 सालो में रेलवे का मैनेजमेंट बिगाड़ दिया है। उन्होंने मैनेजमेंट के रूप से रेल मंत्रालय को एक कैमरा-संचालित और आत्म-प्रचार के मंच में बदल दिया है। साथ ही अश्विनी वैष्णव के लिए कहा कि, उनका समय रेल मैनेजमेंट से ज्यादा अपने पब्लिक रीलेशन के लिए रील बनाने में चले जाता है। ममता बनर्जी का कहना है कि, रेल मंत्री सरकार द्वारा नियंत्रित होती है। सरकार को सिर्फ चुनाव की चिंता होती है। विपक्ष रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की भी मांग कर रहा है।

जनता की प्रतिक्रिया

इस हादसे के बाद कुछ लोगों का कहना है कि, अश्विनी वैष्णव को भी उसी तरह इस्तीफा दे देना चाहिए, जिस तरह नीतीश कुमार ने 1999 में गैसल ट्रेन हादसे में 290 लोगों की जान जाने के बाद दिया था। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि, इसमें अश्विनी की क्या गलती है ट्रेन वह थोड़ी न चला रहे थे। गलती तो ड्राइवर की थी जिसने नियमों का पालन नहीं किया।

You Might Also Like

यदि कविता न होती?

ट्रंप बंद करेंगे Department of Education…इससे क्या बदलाव होंगे?

गेर में जमकर उमड़ा इंदौरियों का उल्लास

वो पुराने दिन : विद्रोह से जलता तिब्बत और भारत-चीन का संघर्ष

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

TAGGED: Agartala, Bengal, Darjeeling, Kanchenjunga Express, kolkata, thefourth, thefourthindia, train accident
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

orig 1 2 1707946910 -
Cities

इंदौर में अवैध रेत मंडी की शिफ्टिंग शुरू !

2 वर्ष पहले

कीवियों ने बांग्लादेश को हराया, भारत भी टॉप-4 में, पाकिस्तान का सफर यहीं तक

इंदिरा गांधी की तरह यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की हत्‍या की साजिश !

महाराष्ट्र के व्यक्ति से 20 लाख की धोखाधड़ी, इंदौर के एडवाइजरी कंपनी पर छापा

100 साल बाद होली पर लगने जा रहा है चंद्रग्रहण जानिए क्या है शुभ मुहूर्त होलिका दहन !

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.34.50 PM -
Fourth Special

होली के बाद अब रंगपंचमी पर होगी रंगों की बौछार

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 4.02.02 PM -
India

औरंगज़ेब विवाद ने भड़का दी नागपुर में हिंसा!

11 महीना पहले
rowlatt act cultural india 3 -
Fourth Special

वही दिन, वही दस्तां : आज लगा था बेड़ियों में बांधने वाला Rowlatt Act जिसने भड़काई क्रांति की चिंगारी !

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.06.18 PM -
World

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

11 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?