By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
February 5, 2026
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: क्या गुटबाजी का शिकार हो गई है मुंबई इंडियंस?
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
th -
Sports

क्या गुटबाजी का शिकार हो गई है मुंबई इंडियंस?

टीम के अंदर शायद दो गुट बन गये हैं।

Last updated: मार्च 29, 2024 2:17 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

अपनी ‘वन फैमिली’ टैगलाइन के लिये मशहूर मुंबई इंडियंस मे दरार आ चुकी है। ऐसा सिर्फ हम नहीं मल्टीपल सोर्स और खिलाडियों के बर्ताव से ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि, टीम के अंदर शायद दो गुट बन गये हैं। टीम शुरुआती दो मैच हार चुकी है। हालांकि टीम की इस बुरी हालत की शुरुआत उसी दिन हो गई थी जब रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने की घोषणा हुयी थी। अहमदाबाद के फैन्स मे हार्दिक की थू थू तो हुयी ही, मुंबई फैन्स सहित कई खिलाड़ियों को भी मैनेजमेंट का ये कदम ना रास आया ना समझ।

एक रिपोर्ट के अनुसार रोहित और हार्दिक के रिश्ते अब शायद वैसे नहीं जैसे पहले होते थे, खिलाड़ियों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई है। जिन दो खेमों मे टीम के बंटने की ख़बर है उसमे जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा समेत कुछ अन्य खिलाड़ी अब रोहित शर्मा के खेमे में हैं तो हार्दिक पंड्या को ईशान किशन सहित टीम के मालिकों का बैक सपोर्ट है। इसी तरह कोचिंग स्टाफ भी बंटा हुआ दिखता है। कायरन पोलार्ड के साथ हार्दिक पंड्या के दोस्ताना संबंध किसी से छिपे नहीं हैं तो बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा को कुर्सी से हटाकर खुद बैठने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। इसके अलावा एक वीडियो मे पांड्या मालिंगा को धक्का मारते हुये भी दिख रहे हैं।

एक कप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या नाकाम रहे हैं। खिलाड़ी के रूप में भी प्रदर्शन फीका ही रहा है। हार्दिक पांड्या ने जसप्रीत बुमराह को चौथे ओवर में गेंदबाजी करने का मौका देते हैं जबकि खुद पहले ओवर मे गेंदबाजी करने चले आते हैं। कई गलत फैसले मुंबई इंडियंस की टीम पर भारी पड़ते हुए दिखाई दिए जिससे उन्हें बुरी तरह क्रिटिसाइज किया जा रहा है।

मुंबई इंडियंस को भी सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। खेल में हार जीत तो लगी ही रहती है, एक हारता है दूसरा विजेता बनता है। लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी जाने और हार्दिक को नया कप्तान बनाए जाने को फैंस ने कुछ ज्यादा ही दिल पर ले लिया है। जल्द ही मुंबई इंडियंस को इस तरह की अफवाहों पर विराम लगाकर अपने अच्छे खेल से पटरी पर लौटना होगा।

You Might Also Like

यदि कविता न होती?

ट्रंप बंद करेंगे Department of Education…इससे क्या बदलाव होंगे?

कुछ सितारें जो खो गए गुमनामी के अंधेरे में!

गेर में जमकर उमड़ा इंदौरियों का उल्लास

वो पुराने दिन : विद्रोह से जलता तिब्बत और भारत-चीन का संघर्ष

TAGGED: cricket, cricket fans, hardik pandya, ipl, mumbai indians, Mumbai Indians Captain, One Family, rohit sharma, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

5lh3q0u4 e palaniswami aiadmk pti 625x300 23 June 22 -
India

AIADMK – BJP गठबंधन टूटा। BJP को राज्य तो AIADMK को लोकसभा मे होगा नुकसान

2 वर्ष पहले

5 डिश जो बारिश के मौसम को बनाये और बेहतरीन

Hallyu! भाषा की सीमा तोड़ K-drama कैसे हो रहा है इतना popular?

एशियन गेम्स : 35 मेडल के साथ भारत 5 वें स्थान पर कायम

आज की तारीख – 4: ‘अंत्योदय’ के प्रेरक पंडितजी की जयंती!

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 20 at 9.55.17 AM -
Fourth Special

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 3.34.50 PM -
Fourth Special

होली के बाद अब रंगपंचमी पर होगी रंगों की बौछार

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 4.02.02 PM -
India

औरंगज़ेब विवाद ने भड़का दी नागपुर में हिंसा!

11 महीना पहले
rowlatt act cultural india 3 -
Fourth Special

वही दिन, वही दस्तां : आज लगा था बेड़ियों में बांधने वाला Rowlatt Act जिसने भड़काई क्रांति की चिंगारी !

11 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?