By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
February 5, 2026
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: ‘The Railway Men’ के खिलाफ कोर्ट जा रहा भोपाल का परिवार
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
34afb35f 84f2 4b73 aa2e 554409dfe714 1700323969756 1700323979814 -
Fourth Special

‘The Railway Men’ के खिलाफ कोर्ट जा रहा भोपाल का परिवार

नेटफलिक्स सहित वेब सीरीज पर लगाए आरोप।

Last updated: नवम्बर 28, 2023 7:20 अपराह्न
By Parikshit 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

भोपाल: 1984 की गैस त्रासदी के दौरान भोपाल रेलवे स्टेशन के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट रहे गुलाम दस्तगीर के परिवार का कहना है कि नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द रेलवे मैन’ में उनके पिता के योगदान को सही से नहीं दिखाया गया है। सीरीज में उनका नाम तक नहीं है। बता दें, गुलाम दस्तगीर को ट्रेनों को डायवर्ट करके हजारों लोगों की जान बचाने का श्रेय दिया जाता है। परिवार अब अदालत जाने की योजना बना रहा है। दिवंगत दस्तगीर के सबसे छोटे बेटे शादाब दस्तगीर ने सोमवार को बताया, ‘हम बहुत परेशान हैं। वेब सीरीज में मेरे पिता के साहसिक प्रयासों को सही से नहीं दिखाया गया है।’ उन्होंने कहा कि ‘हमें किसी से कोई पैसा नहीं चाहिए। हमारी मांग है कि मेरे पिता की बहादुरी, उस रात दिखाए गए साहस और सूझबूझ को सही से दिखाया जाए, ये दूसरों के लिए एक मिसाल होगी।’ उनका कहना है कि के. के. मेनन द्वारा निभाया गया किरदार गुलाम दस्तगीर पर आधारित है। इस किरदार को उसी तरह दिखाया जाना चाहिए, जैसा था। इसमें मेरे पिता का नाम होना चाहिए। बता दें, सीरीज में के.के. मेनन के किरदार का नाम इफ्तिखार सिद्दकी है। परिवार ने नेटफ्लिक्स को एक नोटिस भेजा था, जिसके जवाब में कंपनी ने कहा कि ‘वह हर दावे और आरोप से इनकार करती है।’ नेटफ्लिक्स की ओर से गया गया कि परिवार का नोटिस ‘बिना किसी उचित तर्क के केवल निराधार और निराधार आरोपों को बताता है।’

असली हीरो तो मेरे पिता थे

105545886 -
Ghulam Dastgir and his son Shadab (right)

शादाब दस्तगीर अब कानूनी कदम उठाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘मेरे पिता एक हीरो थे। उन्होंने भोपाल की ओर जाने वाली ट्रेनों को रोककर गैस रिसाव की रात हजारों लोगों की जान बचाई।’ भोपाल के रहने वाले 50 वर्षीय शादाब दस्तगीर ने कहा कि ‘भोपाल गैस ट्रेजेडी के समय मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहले से ही थी। मेरे पिता ने समय से पहले ही उसे सुरक्षित रूप से रवाना करने के लिए तत्काल कार्रवाई की। हालांकि, निर्माताओं ने हमसे संपर्क करने की जहमत तक नहीं उठाई, जो हमें बहुत आपत्तिजनक लगता है।’

कोर्ट जाने की तैयारी

शादाब एक व्यवसायी हैं। भोपाल गैस हादसे के समय उनकी उम्र 11 साल थी। शादाब के बड़े भाई नयाब दस्तगीर उनके बिजनेस पार्टनर हैं। नयाब दस्तगीर ने कहा कि परिवार ने 2021 में पहला टीज़र जारी होने पर निर्माताओं को एक नोटिस जारी किया था। नयाब ने कहा, ‘हमने 2021 में यूट्यूब पर टीजर देखा था। टीचर देखने पर निर्माताओं को नोटिस भेजा। इस पर उन्होंने कहा कि हमने 55-सेकंड के टीज़र से गलत अनुमान लगाया है।’ परिवार ने हाल ही में नए सिरे से नोटिस जारी किए हैं। नयाब ने कहा कि ‘निर्माताओं ने फिर से स्पष्ट रूप से हमारे दावों और मांगों से इनकार कर दिया। न्याय पाने के लिए हमारे पास अदालत जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।’

You Might Also Like

यदि कविता न होती?

वो पुराने दिन : विद्रोह से जलता तिब्बत और भारत-चीन का संघर्ष

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

होली के बाद अब रंगपंचमी पर होगी रंगों की बौछार

वही दिन, वही दस्तां : आज लगा था बेड़ियों में बांधने वाला Rowlatt Act जिसने भड़काई क्रांति की चिंगारी !

TAGGED: bhopal gas tragedy, Ghulam Dastgir, Netflix series, the railway men
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

According to the police the speeding car involved 1699599247278 -
India

मुंबई के बांद्रा में 6 गाड़ियों से टकराई कार, 3 लोगों की मौत और 9 घायल

2 वर्ष पहले

BJP में भी जा कर अक्षय बम को नहीं मिली राहत, पिता संग मिला अरेस्ट वारंट

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी सुक्खा की हत्या !

18 सितम्बर को होगा आदि शांकराचार्य की भव्य प्रतिमा का अनावरण !

छात्राओं की सुरक्षा और देश विरोधी नारों के मामले मे निष्क्रिय BHU प्रशासन

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 17 at 3.20.30 PM -
Fourth Special

वही दिन वही दस्तां : जब रंगभेद के अंत के लिए वोट पड़े और जीत हुई लोकतंत्र, समानता और मानवाधिकारों की!

11 महीना पहले
images 11 -
Fourth Special

आज ही के दिन Premiere हुई ‘The Godfather’ आज भी सिनेमा के लिए एक बड़ी Inspiration

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 15 at 4.31.16 PM -
Fourth Special

पहला टेस्ट मैच: क्रिकेट इतिहास का सुनहरा अध्याय

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 13 at 4.33.32 PM -
Fourth Special

नेताजी के सिपाही का 100वें साल में आगमन, आज भी कायम है देशभक्ति का जज्बा

11 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?