By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
February 5, 2026
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: नागपुर के डॉक्टर ने चाय ना मिलने पर, महिला की बीच में छोड़ी सर्जरी
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
pjb8om3 nagpur doctor leaves surgery -
India

नागपुर के डॉक्टर ने चाय ना मिलने पर, महिला की बीच में छोड़ी सर्जरी

चार महिलाओं का ऑपरेशन किया और चार अन्य बीच में ही छोड़ दिया।

Last updated: नवम्बर 9, 2023 1:01 पूर्वाह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

नागपुर के एक सरकारी अस्पताल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर को चाय नहीं मिली तो इस कदर नाराज हो गया कि उसने सर्जरी बीच में ही छोड़ दी और ऑपरेशन थिएटर से निकल गया। इस बीच एनेस्थीसिया लगवाकर चार महिलाएं बेहोश पड़ी रहीं। आनन-फानन में दूसरे अस्पताल से डॉक्टर को बुलाना पड़ा। तब जाकर सर्जरी हो पाई।

पूरा मामला क्या है?

सरकारी अस्‍पताल में परिवार नियोजन सर्जरी के लिए बेहोश करने के बाद चार महिलाओं की सर्जरी को लेकर बड़ा हंगामा हुआ। यह बात सामने आई है कि चाय बिस्कुट नहीं मिलने पर डॉक्टर ने सर्जरी करने से मना कर दिया। डॉक्टरों की इस असंवेदनशीलता से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। जबकि ग्रामीण इलाकों में पहले से ही स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है।

कब की है घटना

दरअसल यह घटना 3 नवंबर को जिले के मौदा तालुका के खाट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। इस अस्‍पताल के डॉक्टर का नाम तेजराम भलावी है। खाट स्थित सेंटर में भलावी परिवार नियोजन के लिए आठ महिलाओं की सर्जरी करने जा रहे थे। उन्होंने इनमें से चार महिलाओं का ऑपरेशन किया। बाद में उसने चार अन्य महिलाओं को भी बेहोश कर करवा दिया और सर्जरी बीच में ही छोड़ दिया।

दूसरे डॉक्‍टर ने क‍िया ऑपरेशन

उन महिलाओं की सर्जरी के लिए दूसरे डॉक्टर को बुलाना पड़ा, लेकिन समय पर चाय नहीं मिलने के कारण डा भलावी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चले गए और वापस नहीं लौटे। इस पर संबंधित महिला के रिश्तेदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठजनों ने दूसरे डॉक्टर की व्यवस्था की।

क्या बोले डॉक्‍टर

इस पूरे घटनाक्रम पर डॉक्‍टर ने कहा क‍ि, मुझे डायबिटीज हैं और समय पर चाय बिस्कुट चाहिए। इसके बिना मेरा ब्‍लड शुगर का लेवल गिर जाता है और हमारा ब्‍लडप्रेशर भी कम हो जाता है। इसलिए हमें वहां से एक कदम दूर जाना पड़ा।

जांच के आदेश

पीड़ित महिलाओं के परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जमकर हंगामा मचाया। कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय डावले ने जांच के मौखिक आदेश दिए हैं। इसके लिए तीन सदस्यों की कमेटी गठित की गई है और आदेश दिया गया है कि तीन दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपी जाए। गुरुवार को रिपोर्ट आने की उम्मीद है।

You Might Also Like

होली के बाद अब रंगपंचमी पर होगी रंगों की बौछार

औरंगज़ेब विवाद ने भड़का दी नागपुर में हिंसा!

नरेंद्र मोदी और Lex Fridman: कई पहलुओं पर हुई बात

जादू की छड़ी या धोखाधड़ी? सोशल मीडिया पर ‘चमत्कारी पादरी’ रच रहे धर्मांतरण का खेल!

स्वर्ण मंदिर में फिर हिंसा, सुरक्षा पर उठते सवाल!

TAGGED: doctor, government hospital, Nagpur, operation theatre, shocking case, surgery, surgery midway
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 03 13 at 4.41.17 PM -
India

450 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ 6 पाकिस्तानी हुए गिरफ्तार !

2 वर्ष पहले

Suicide या Murder? OpenAI में काम करने वाले Indian NRI की मौत, एक केस का बनने वाला था गवाह!

‘Saudi Arabia’ में भारतीय शख्स की रिहाई के लिए जुटाए 34 करोड़ रुपये!

गर्मियों के समय नाश्ते में खाएं पानी से भरपूर ये 2 फल

सावधान! भारत में एक दिन में हज़ारों लोग हो रहे है साइबर फ्रॉड के शिकार

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 15 at 4.14.25 PM -
India

₹ के चिन्ह में बदलाव चिंता की बात…कल को राज्य भाषा के नाम पर राष्ट्र ध्वज, राष्ट्र गान देश का नाम भी बदलने की मांग कर सकते हैं!

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 18 at 12.10.43 PM -
India

वडोदरा सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने छीन ली एक जान, कई घायल

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 13 at 4.02.28 PM -
India

होली 2025: रंगों से भरी खुशियों की बहार

11 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 12 at 3.18.06 PM -
India

होली 2025: यूपी सरकार की नई गाइडलाइंस, जानें क्या हैं इस बार के नियम

11 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?