By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 29, 2025
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: गिल मांगे मोर! शुभमन ने जड़ा दोहरा शतक 
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
World

गिल मांगे मोर! शुभमन ने जड़ा दोहरा शतक 

Last updated: मार्च 9, 2023 9:21 पूर्वाह्न
By itspixeldot 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

गिल मांगे मोर! शुभमन ने जड़ा दोहरा शतक 

भारतीय क्रिकेट टीम वर्तमान मे विश्व की सबसे मजबूत टीम मे से एक है और रही बात भारतीय क्रिकेट के भविष्य की वो भी युवा खिलाड़ियों के हाथों मे सुरक्षित है। जिसके उदाहरण भी हमे समय – समय मे देखने मिलते रहते है, उसी का एक और उदहारण शुभमन गिल ने फिर पेश किया है, क्रिकेट के टर्म्स मे बात करे तो शुभमन इस समय अपने बेस्ट क्रिकेट टच मे नजर आ रहे है| बीते हफ्ते ही उन्होंने भारतीय जमीन पर पहला वनडे शतक बनाया था| और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच मे ही गिल ने अपना पहला दोहरा शतक जड़ दिया। अपनी इस पारी मे उन्होने कुल 19 चौके और 8 छक्के जड़े। ये उपलब्धि हासिल करने वाले गिल, पांचवें भारतीय क्रिकेटर बन गये हैं। इससे पहले भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और इशान किशन ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने शुभमन|

इस रिकॉर्ड के साथ गिल ने अपने हमवतन ईशान किशन का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, वे अब वनडे मे दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर भी बन गये है। लॉकी फर्ग्यूसन को लगातार तीन छक्के मार के उन्होंने अपने दोहरे शतक को और ज्यादा यादगार बना दिया। संयोग से यह वनडे क्रिकेट के इतिहास मे न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी था। इसी के साथ शुभमन वनडे मे सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए | 

युवराज सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी दि बधाई|

शुभमन की इस अद्भुत पारी की सबने तारीफ की जिसमे पूर्व इंडियन क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह का नाम भी शामिल है| युवराज सिंह भी अपनी खुशी छुपा नही पाए उन्होंने ने ट्विटर पर लिखा – वनडे गेम मे 200! इतनी कम उम्र मे ऐसी अविस्वसनिय पारी कमाल है| मेरे लिए और शुभमन गिल के पिता के लिए आज गर्व का दिन है| बधाई शुभमन गिल पूरे देश को आप पर गर्व है|

वैसे युवराज सिंह और गिल का एक गहरा नाता है| यूवी और गिल दोनों ने ही पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेली है, यूवी ने गिल के एक मेन्टर की हैसियत से क्रिकेट के गुर सीखाए है| यूवी के ब्रांड ‘यू वी कैन’ का स्टिकर भी हम सब ने गिल के बल्ले मे लगा देखा है जिसका मतलब है,की यही ब्रांड उनको स्पॉन्सर् भी करता है |

You Might Also Like

ट्रंप बंद करेंगे Department of Education…इससे क्या बदलाव होंगे?

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

कनाडा को मिला नया PM, लेकिन ट्रम्प के लिए तेवर वही पुराने!

बलूचिस्तान होने का दर्द केवल बलूच ही जाने!

Mark Carney: Banking से Canada की राजनीति तक का सफर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

ujjain -
India

उज्जैन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति में चला ट्रैक्टर

2 वर्ष पहले

शुभ शुरुआत! अब गिल संभालेंगे टाइटंस की कमान

कौन हैं हिन्दुस्तानी ‘दोबरी महाराजा’? जो यहूदियों के लिये पूरे विश्व से भीड़ गये। पोलैंड मे आज भी किया जाता है याद?

नीतीश कुमार ने मारी फ्लोर टेस्टिंग में बाजी

केंद्रीय मंत्रिमंडल निर्मला सीतारमण ने 2024-25 का बजट किया पेश

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 01 at 12.49.07 PM -
World

अमेरिका से यूरोप के मतभेद बढ़े तो भारत को दोस्त बनाने का हो रहा प्रयास!

8 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 02 28 at 3.10.30 PM -
World

अमेरिका IMF और विश्व बैंक से बाहर हुआ तो इससे बाकी देशों पर क्या असर पड़ेगा?

8 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 02 28 at 2.50.25 PM -
India

Nifty और Sensex में ऐतिहासिक गिरावट, आखिर किन वजहों से शेयर बाजार हुआ Crash?

8 महीना पहले
Trump tariffs 696x392 1 -
World

अमेरिका में ‘Green Card’ और ‘Gold Card’ में क्या अंतर है?

8 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?