By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 28, 2025
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: गुजरात में भाजपा का शानदार प्रदर्शन कायम!
Font ResizerAa
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
PTI02 18 2025 000327B 0 1739891485820 1739891500682 -
Politics

गुजरात में भाजपा का शानदार प्रदर्शन कायम!

छत्तीसगढ़ के बाद, अब गुजरात में भी भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनावों में कमाल कर दिखाया।

Last updated: फ़रवरी 19, 2025 1:45 अपराह्न
By Mihir Dhekane 8 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ के बाद, अब गुजरात में भी भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनावों में कमाल कर दिखाया, जब पार्टी 66 नगर पालिकाओं में से 62 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही, वहीं जूनागढ़ नगर निगम और 3 में से 3 तालुका पंचायतों में भी विजयी हुई। यह दिखाता हैं कि भाजपा अपने गढ़ में आज भी मज़बूत स्थिति में हैं। बात करें कांग्रेस की, तो वे केवल एक ही नगर पालिका जीत पाए। इस बार समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन कांग्रेस से बेहतर रहा जहां सपा ने दो नगर पालिकाओं पर कब्ज़ा जमाया। आइए एक नज़र डालते हैं परिणामों पर।

द्वारका में बंपर जीत!

देवभूमि द्वारका में भाजपा को जनता का भरपूर आशीर्वाद और समर्थन मिला जहां नगरपालिका की सभी 28 सीटों पर कमल खिला। ऐसा ही हाल जाफराबाद का भी रहा जहां सभी सीटों पर भाजपा की जीत हुई।

सलाया ने चौंकाया!

इस बार सलाया नगर पालिका के परिणामों ने राजनीति में रुचि रखने वालों को हैरानी में डाल दिया, जहां कांग्रेस को 15 और आम आदमी पार्टी के खाते में 13 सीटें गई। यहां भाजपा खाता भी खोल नहीं सकी।

महुधा में पहली बार भाजपा राज, सोनगढ़ में पहली बार कांग्रेस का आगमन!

खेड़ा जिले की महुधा नगर पालिका में पहली बार भाजपा को बहुमत मिला जहां उन्होंने 24 में 14 सीटों पर जीत मिली। बात करें सोनगढ़ की तो वहां पहली बार वहां कांग्रेस की एंट्री हुई, वे 2 सीटें जीतने में सफल रहे। भाजपा ने यहां 28 में से 26 सीटों पर कब्ज़ा कर लिया हैं।

समाजवादी पार्टी का कमाल!

कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले मध्य गुजरात मे सपा ने कमाल कर दिखाया, जहां छोटा उदयपुर नगर पालिका में उन्हें 6 सीटें प्राप्त हुई। कांग्रेस को केवल एक से ही संतोष करना पड़ा। दिलचस्प बात हैं कांग्रेस यहां 1996 से सत्ता पर काबिज़ थी। अगर सपा और आप का प्रभाव बढ़ता रहा तो राज्य में कांग्रेस के लिए स्थिति अत्यंत कठिन हो जाएगी।

जूनागढ़ भी अभेद!

जूनागढ़ नगर निगम के चुनाव में भाजपा 60 में से बंपर 48 सीटों पर जीती। कांग्रेस के खाते में 11 तो निर्दलीय को एक सीट मिली। 36 सीटों वाली बिलीमोरा नगर पालिका में 26 सीटों पर भी भाजपा ने कब्ज़ा जमाया। यहां तीन महिला प्रत्याशी निर्विरोध चुनी गई।

निष्कर्ष

गुजरात के स्थानीय चुनाव नतीजों ने पार्टी की मज़बूत स्थिति को साबित किया हैं। हालांकि कांग्रेस के लिए ये परिणाम धक्कादायक सिद्ध हुए। उन्हें नई रणनीति से आगे बढ़ने की आवश्यकता हैं, नहीं तो आप अथवा सपा जैसे दल उनकी जगह ले लेंगे।

You Might Also Like

वडोदरा सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने छीन ली एक जान, कई घायल

हरियाणा निकाय चुनाव 2025: भाजपा का दबदबा कायम

Mark Carney: Banking से Canada की राजनीति तक का सफर

सूटकेस में बंद सपने: हिमानी नरवाल हत्याकांड ने खड़े किए महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

क्या थरूर भी छोड़ देंगे हाथ का साथ?

TAGGED: bjp, congress, gujarat, gujarat local elections, JMC
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

pexels sajals gallery 7415330 scaled 2 -
India

किसानो को बड़ी सौगात देने की तैयारी में मोदी सरकार

2 वर्ष पहले

चतुर आकाश चोपड़ा को लगी लाखों की चपत!

अजब सेंसरशिप की गजब कहानी

Drake की 8वीं Studio Album आज होगी Release।

Qatar मे 8 Indian Navy officers को फांसी की सजा, फैसले से भारत दंग!

You Might Also Like

gh8f1s1o rekha gupta 160x120 19 February 25 1 -
Politics

दिल्ली की राजनीति में नया अध्याय: रेखा गुप्ता बनीं मुख्यमंत्री, छह मंत्रियों ने भी ली शपथ

8 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 02 17 at 5.17.05 PM -
World

भारत में वोटिंग पर असर डालने वाली फंडिंग को मस्क ने रोका!

8 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 02 15 at 6.08.39 PM -
Politics

स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, फिर खिला कमल!

9 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 02 11 at 7.00.43 PM -
Politics

किसके सिर पर सजेगा मुख्यमंत्री का ताज? एक नज़र कुछ चुनिंदा नामों पर!

9 महीना पहले
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?